बदलापुर पुलिस के हत्थे चढ़ा 376 का आरोपी, अपहृता बरामद
तेजस टूडे सं.
डा. संजय यादव
बदलापुर, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डा. कौस्तुभ के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों/वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में आतिश सिंह अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बदलापुर विवेक सिंह के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक मनोज पाण्डेय के संचालन में पुलिस टीम ने धारा 363/376 भादंवि व 5(J)(ii)/6 पाक्सो ACT थाना बदलापुर की अपहृता को बरामद किया।
साथ ही वांछित अभियुक्त अमित निषाद उर्फ रामू पुत्र अभयराज निषाद उर्फ पुटैनी निवासी रामकोला थाना महराजगंज हाल पता ग्राम बबुरा थाना बदलापुर को गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी सरोखनपुर अण्डरपास के पास से हुई जिसके बाद विधिक कार्यवाही करते हुये चालान न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम में उ0नि0 रामसुन्दर मौर्य, का0 इन्द्रराज विश्वकर्मा एवं म0का0 कामिनी सिंह शामिल रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।






