समाधान दिवस में सुनी गईं 28 शिकायतें, 8 का मौके पर हुआ निस्तारण

समाधान दिवस में सुनी गईं 28 शिकायतें, 8 का मौके पर हुआ निस्तारण

तेजस टूडे ब्यूरो
रविन्द्र चौधरी
उरई, जालौन। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने संयुक्त रूप से सम्पूर्ण समाधान दिवस मंडी में स्थित तहसील उरई के सभागार में जनसामान्य की समस्याएं गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कहा कि समाधान दिवस का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करना है। कुल प्राप्त 28 शिकायती प्रार्थना पत्रों में से 08 का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया, जबकि शेष के लिए अधिकारियों को स्थल निरीक्षण कर निष्पक्ष कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। समाधान दिवस के दौरान शिकायतकर्ता दीपक ने जिला विद्यालय निरीक्षक पर राजकीय इंटर कॉलेज, उरई के मैदान का शासनादेश के विपरीत व्यावसायिक उपयोग करवाने की शिकायत की, जिस पर जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे को जांच अधिकारी नामित किया। मोहल्लावासी वार्ड 13 के नागरिकों ने जलभराव से हो रही परेशानी का उल्लेख करते हुए पुलिया निर्माण की मांग की, जिस पर जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी डकोर को नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने कहा कि प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष एवं समयबद्ध ढंग से निस्तारित किया जाए। इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी नेहा ब्याडवाल, प्रभागीय वनाधिकारी प्रदीप यादव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेंद्र देव शर्मा, क्षेत्राधिकारी अर्चना सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA