Homeनवादाहिसुआ में 1480 महिलाओं ने दी बुनियादी साक्षरता परीक्षा

हिसुआ में 1480 महिलाओं ने दी बुनियादी साक्षरता परीक्षा

हिसुआ में 1480 महिलाओं ने दी बुनियादी साक्षरता परीक्षा

सुनील कुमार
नवादा। जिले के हिसुआ के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित 1480 नवसाक्षर महिलाएं बुनियादी साक्षरता परीक्षा में शामिल हुए। रविवार को हिसुआ प्रखण्ड क्षेत्र के सभी संकुल के कई परीक्षा केंद्र पर परीक्षा का आयोजन हुआ। अल्पसंख्यक अति पिछड़ा एवं महादलित असाक्षर महिलाओं का मुख्यमंत्री अक्षर आंचल योजना के तहत उन्हें साक्षर बनाने के लिए शिक्षा सेवकों द्वारा छह माह पूर्व से वर्ग संचालन किया जा रहा था जिसके बुनियादी परीक्षा का आयोजन रविवार को किया गया। सभी परीक्षा केंद्र पर उस विद्यालय के प्रधान एवं शिक्षा सेवक वीक्षण कार्य में लगे हुए थे एवं बीईओ कुमोद नारायण सभी परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर परीक्षा आयोजन का जायजा ले रहे थे। बीईओ कुमोद नारायण ने बताया कि नगर के मध्य विद्यालय में 320 अल्पसंख्यक अति पिछड़ा एवं 620 महादलित महिलाओं ने अपना पंजीकरण कराया एवं परीक्षा में शामिल हुए। इसके अतिरिक्त उत्क्रमित मध्य विद्यालय दोना में 60, बुनियादी विद्यालय बगोदर में 80, मध्य विद्यालय कैथिर में 60, मध्य विद्यालय तुंगी में 80, मध्य विद्यालय भदसेनी में 100, उत्क्रमित मध्य विद्यालय में उड़सा में 80 एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय एकनार में 40 नवसाक्षर महिलाएं परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा केंद्र पर उपेन्द्र कुमार, मुकेश मांझी, मो. कलाम, राम स्वरूप राजबंशी, सकलदेव मांझी, उमेश कुमार आदि शामिल थे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read