कार से 147 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार
श्याम सुंदर पाण्डेय
कैमूर (बिहार)। जहां बिहार में पूर्ण रूप से शराबबंदी हैं। वहीं आए दिन शराब तस्कर नए-नए तरीकों से शराब की तस्करी बिहार में करते रहते हैं, वहां दुर्गावती पुलिस ने नैनो मारुति से 147 बोतल अंग्रेजी शराब को जब्त किया हैं। जानकारी के अनुसार दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो पर डिडिखिली टोल प्लाजा के पास का हैं जहाँ पुलिस जांच कर रही थी जांच के दौरान नैनो गाड़ी की जब तलाशी ली गई तो 147 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई। जबकि चालक से पूछे जाने पर अपना नाम महेश कुमार पिता देवेंद्र राय पटना का रहने वाला बताया जाता है।
वही इस मामले में थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि राष्ट्रीय राजमार्ग एन एच दो पर डिडिखिली टोल प्लाजा के पास वाहन चेकिंग अभियान के तहत पुलिस ने नैनो मारुति 147 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ चालक को गिरफ्तार कर लिया और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











