10 दिसम्बर तक कर सकते हैं आवेदन

10 दिसम्बर तक कर सकते हैं आवेदन

अंकित सक्सेना
बदायूं। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि कि शैक्षणिक सत्र 2022-23 में पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, समाज कल्याण विभाग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा संचालित दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति/अनु0 जनजाति, सामान्य वर्ग तथा अल्पसंख्यक वर्ग के गरीब एवं कमजोर/जरुरतमंद छात्र/छात्राओं के शैक्षिक उन्नयन एवं सर्वांगीण विकास हेतु एक महत्वाकंक्षी योजना है।

दशमोत्तर कक्षाओं में अध्ययनरत उक्त वर्गों के गरीब/आर्थिक रुप से कमजोर विद्यार्थियों को राज्य सरकार एवं केन्द्र सरकार द्वारा छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति की धनराशि नियमानुसार भुगतानित की जाती है। विभाग द्वारा जारी समय-सारणी के अनुसार दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत सभी वर्गों के छात्र/छात्राओं द्वारा ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 दिसम्बर है। शासन की मंशा है कि उक्त योजना में कोई भी पात्र छात्र छूटे नहीं तथा अपात्र छात्रों को किसी भी दशा में लाभान्वित न हों।

जनपद में अध्ययनरत दशमोत्तर कक्षा के सभी पात्र छात्र/छात्राओं से अपील है कि अन्तिम तिथि 10 दिसम्बर के पूर्व शत-प्रतिशत आवेदन करें तथा जनपद के शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों से अपील है कि शिक्षण संस्थानों द्वारा शत-प्रतिशत गुणवत्तापूर्वक डाटा अग्रसारण करने की कार्यवाही करना सुनिश्चित करें जिससे छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत कोई भी पात्र छात्र/छात्रा आवेदन करने से वंचित नहीं रह जाये। जनपद के विभिन्न शैक्षिक संस्थानों में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं से अपील है कि अन्तिम तिथि 10 दिसम्बर से पूर्व अधिक से अधिक संख्या में ऑनलाइन आवेदन करें।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला