जिला आबकारी अधिकारी ने दो टीम बनाकर की दुकानों की चेकिंग
अंकित सक्सेना
बदायूं। आबकारी आयुक्त सेंथिल पंडियान के आदेश पर डिप्टी एक्साइज कमिश्नर एसपी सिंह के निर्देशन में ज़िला आबकारी अधिकारी राजेश तिवारी ने बदायूँ में सघन दुकान निरीक्षण अभियान चलाया। उन्होंने दो टीम बनाकर क्षेत्र सदर, दातागंज, बिसौली और सहसवान तहसीलों की मदिरा की दुकानो की सघन जाँच की।
देशी, विदेशी और बीयर की दुकानों पर उपलब्ध स्टॉक का सघन निरीक्षण किया और विक्रेताओं को नियमानुसार दुकान संचालन करने के निर्देश दिए।
आबकारी विभाग जिले में लगातार चेकिंग अभियान चला रहा है और राजस्व बढ़ाने के लिए लगातार दुकानों का निरीक्षण और दबिश कार्य कर रहा है।
विभाग द्वारा पिछले हफ़्ते मैरिज हाल, बारात घर, रेस्टोरेंट आदि पर जाकर सभी को निर्देश दिए थे कि बिना ऑकेज़नल बार लाइसेंस लिये कोई भी शराब न पिलाए। इससे प्रोत्साहित होकर कई समारोह में वन डे बार लाइसेंस बनवाये जा रहे हैं।
पिछल महीने लगातार दबिश कार्य करते हुए 94 अभियोग दर्ज किए थे।
आबकारी अधिकारी का कहना है कि पुलिस के सहयोग से बदायूँ में अवैध व्यापार करने वालों के ख़िलाफ़ कार्यवाही की जाएगी। टीम में मौजूद सदर इंस्पेक्टर रोहित शर्मा, सुनील कुमार, चमन सिंह, प्रकाश कुमार सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











