HomeTrendingट्यूलिप येलो में छठ पूजा की तैयारियों को अंतिम रूप देने में...

ट्यूलिप येलो में छठ पूजा की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे कार्यकर्ता

  • ट्यूलिप येलो में छठ पूजा की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे कार्यकर्ता

तेजस टूडे ब्यूरो
गुरुग्राम। साइबर सिटी गुरुग्राम के सेक्टर-69 स्थित ट्यूलिप येलो सोसायटी में इस वर्ष पहली बार छठ पूजा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इसको लेकर सोसायटी के निवासियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। छठ महापर्व की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए सभी कार्यकर्ता और निवासी पूरी तत्परता से जुटे हुए हैं।
गौरतलब है कि सोसायटी में मार्च 2025 से पजेशन मिलने के बाद अब तक लगभग 450 परिवार यहां रह रहे हैं। ऐसे में पहली बार सोसायटी परिसर में छठ पूजा का आयोजन निवासियों के लिए आपसी एकजुटता, सांस्कृतिक परंपराओं और सामाजिक सहभागिता का विशेष अवसर बन रहा है।
यह छठ पूजा सोसायटी परिसर में स्थित स्विमिंग पूल के समीप आयोजित की जाएगी। इसके लिए पूजा स्थल की सजावट, साफ-सफाई, रोशनी, साउंड सिस्टम, प्रसाद वितरण, अर्घ्य की व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। आयोजन को सफल बनाने के लिए सोसायटी के निवासी सामूहिक रूप से अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं।

बीते बुधवार से ही स्विमिंग पूल के समीप तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इं. आर.के. जायसवाल, उत्पल कांत, संतोष तिवारी, श्वेता, संजय, सुजीत, अभिषेक, रवि सिन्हा, विजय ठाकुर, प्रियंका, विष्णुदेव चौधरी, आकांक्षा जायसवाल, मनीष, तरुण कुमार, चंद्रशेखर, अभिषेक सहित अन्य कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने कार्यों में जुटे हुए हैं। वहीं आयोजन समिति की सदस्य श्वेता, आकांक्षा एवं सहयोगी साक्षी जायसवाल सहित अन्य सदस्य पिछले कई सप्ताह से विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों और आयोजन की तैयारियों में निरंतर योगदान दे रहे हैं। सभी का एक ही संकल्प है कि ट्यूलिप येलो में पहली बार आयोजित हो रही छठ पूजा को भव्य, व्यवस्थित एवं यादगार बनाया जाय।
छठ पूजा की तैयारियों की जानकारी देते हुए इं. आर.के. जायसवाल ने बताया कि पंचांग के अनुसार इस वर्ष चार दिवसीय छठ महापर्व 13 नवंबर से 16 नवंबर तक मनाया जाएगा। 13 नवंबर को नहाय-खाय, 14 नवंबर को खरना, 15 नवंबर को डूबते सूर्य को संध्या अर्घ्य तथा 16 नवंबर को उगते सूर्य को उषा अर्घ्य दिया जाएगा। छठ पूजा आस्था, पवित्रता, अनुशासन और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है। इस पर्व के माध्यम से समाज में आपसी भाईचारे, सहयोग और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करने का अवसर मिलता है। इस महापर्व में शामिल होने के लिए न केवल पूर्वांचल, बल्कि अन्य राज्यों के निवासी भी बेहद उत्साहित हैं। सभी लोग मिलकर श्रद्धा, स्वच्छता और सामूहिक सहभागिता के साथ इस आयोजन को सफल बनाने में लगे हुए हैं।
उन्होंने आगे बताया कि आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। बुजुर्गों के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था, स्विमिंग पूल एवं पूजा स्थल की विशेष साफ-सफाई, पूरे परिसर में स्वच्छता, पर्याप्त रोशनी और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। किसी भी अप्रिय घटना से बचाव के लिए अग्निशमन दल (फायर सेफ्टी टीम) की व्यवस्था सहित आवश्यक सुरक्षा इंतजाम भी किए जा रहे हैं, ताकि सभी श्रद्धालु बिना किसी असुविधा के श्रद्धा और उल्लास के साथ छठ महापर्व मना सकें। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता, आपसी सहयोग और सांस्कृतिक विरासत को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना है।

 

 

 

 

Must Read