महिलाओं को साइबर क्राइम के बारे में किया गया जागरूक
महिलाओं को साइबर क्राइम के बारे में किया गया जागरूक
ओमकार सिंह
अम्बेडकरनगर। मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना बसखारी एन्टीरोमियो टीम हेड कांस्टेबल रामजीत यादव, कांस्टेबल इस्लाम, महिला कांस्टेबल पूनम, महिला आरक्षी पूनम यादव द्वारा साइबर क्राइम के प्रति जागरूक किया गया। थानाध्यक्ष कटका अभय कुमार मौर्या, कांस्टेबल अभिमन्यु यादव, महिला कांस्टेबल शालिनी मिश्रा, महिला आरक्षी प्रीतिमा द्वारा ग्राम नूरपुर कला में जाकर साइबर क्राइम के प्रति जागरूक किया गया।
महिला थाना द्वारा महिला आरक्षी छाया, महिला आरक्षी सोनम, महिला आरक्षी गरिमा, महिला आरक्षी शिवानी, महिला आरक्षी अजोरी द्वारा शहजादपुर मार्केट में महिलाओं, बालिकाओं को पंपलेट वितरित कर शासन द्वारा जारी विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों, साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
जनपद के समस्त थानों की एन्टी रोमियो टीमों द्वारा मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को स्वावलम्बी बनाने, उनमें सुरक्षित परिवेश की अनुभूति कराने हेतु शासन द्वारा जारी महिला सुरक्षा संबंधी विभिन्न हेल्पलाइन 1090, यूपी–112, 181, 1076 आदि नंबर युक्त पैंपलेट वितरित कर निरन्तर जागरूक किया जा रहा है। साथ ही गली, मोहल्लों, बाजारों, सडकों पर बेवजह घूम रहे लड़कों, शोहदों से पूछताछ कर बेवजह इधर-उधर न घूमने की सख्त हिदायत दी गयी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।