आरटीओ दफ्तर के बाबू नहीं मानते मुख्यमंत्री का आदेश
पटल पर प्राइवेट लड़कों से कराया जा रहा सरकारी कार्य
तेजस टूडे ब्यूरो
अमित त्रिवेदी
हरदोई। जनपद के उप सम्भागीय परिवहन कार्यालय में वरिष्ठ लिपिक बलवीर नहीं मानते हैं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आदेश।
हाल ही में सीएम ने समस्त सरकारी कार्यालयों को यह निर्देश दिए थे कि वह अपने कार्यालय में प्राइवेट लोगों से विभागीय कार्य न करायें लेकिन हरदोई के उप सम्भागीय परिवहन कार्यालय में वरिष्ठ लिपिक बलवीर की दबंगई विभाग पर भारी। उच्चाधिकारियों की नाक के नीचे ही अपने पटल का कार्य प्राइवेट लड़कों जिसमें से एक का नाम प्रवीण है और इसको लगातार एक वर्ष से अधिक वलवीर के पटल पर कार्य करते हो गया है और अब वरिष्ठ लिपिक ने तरीका भी बदल रखा है। प्राइवेट लड़के प्रवीण को दो मोबाइल फोन दे रखे हैं जिनसे अधिक तर कार्य आनलाइन मोबाइल से ही निपटा दिया जाता है और फोटो भी मोबाइल से खींच कर अपलोड की जा रही है जिससे अगर कोई अचानक उच्चाधिकारी निरीक्षण करने आता है तो तुरन्त कागज़ और फोन लेकर रफू—चक्कर हो जाते हैं प्राइवेट बाबू प्रवीण। चर्चाओं की मानें तो प्रवीण इतना शातिर है कि अभी कुछ ही दिनों पूर्व उपजिलाधिकारी के औचक निरीक्षण में यह बहुत ही सफाई से भाग निकला। अब देखना है कि परिवहन विभाग वरिष्ठ लिपिक बलवीर पर क्या कार्यवाही करता है? या ऐसे ही दलाली का अड्डा बना रहेगा उप सम्भागीय परिवहन कार्यालय हरदोई?
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












