मताधिकार हमारा संवैधानिक व राष्ट्रीय धर्म है: प्रो. आनन्द
मताधिकार हमारा संवैधानिक व राष्ट्रीय धर्म है: प्रो. आनन्द
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2024/05/028-9-300x169.jpg)
जितेन्द्र सिंह चौधरी
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ प्रांगण में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा मतदान संगोष्ठी का आयोजन हुआ। संगोष्ठी के मुख्य अतिथि कुलपति प्रो आनंद त्यागी थे जिन्होंने सभी से अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए संवैधानिक व राष्ट्रीय धर्म का पालन करने का निवेदन किया। साथ ही बताया कि प्रत्येक व्यक्ति का एक-एक वोट राष्ट्र के निर्माण में प्रमुख भूमिका अदा करती है। भारत को विश्व गुरु बनाने तथा विकसित राष्ट्र बनाने में हम सभी लोगों की सहभागिता मताधिकार के माध्यम से प्रमुखता से होनी चाहिए। राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ. रविंद्र गौतम ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के उपरांत कुलपति प्रो. त्यागी तथा विशिष्ट अतिथि रजिस्टर सुनीता पांडेय तथा डेप्युटी रजिस्टार हरिश्चंद्र को माल्यार्पण व पुष्प कुछ देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारीगण डॉ. हंसराज, डॉ ध्यानेंद्र मिश्रा, डॉ शशि प्रकाश, डॉ. अंबुज मिश्रा, डॉ शैलेश कुमार, डॉ अंजना वर्मा आदि सहित राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने विश्वविद्यालय में एनएसएस द्वारा बनाए गए मताधिकार के सेल्फी पॉइंट पर फोटो सेल्फी लेकर हस्ताक्षर कर मतदान में पूरी सहभागिता का संकल्प लिया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी संतोष शर्मा, जनसंपर्क अधिकारी डा. नागेंद्र सिंह, डॉ नवरत्न सिंह, ओम प्रकाश, ऋषिधर द्विवेदी, स्वतंत्र सिंह सहित काफी संख्या में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक छात्राएं तथा कर्मचारीगण मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2024/03/ADD-ADMISSION-OPEN-Neeldeep-Academy-with-more-facilities-than-the-facilities-of-all-the-famous-and-expensive-schools-address-is-Near-Union-Bank-Sihipur-Machhalishahar-Road-Jaunpur-19-march-2024.jpg)
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2023/10/Vaibhav-Advertising-Hub%E2%AD%86-Districts-only-Ladies-Ajav-contact-for-voice-recording-and-all-types-of-publicity-Address-Kali-Kutti-Maihar-Devi-Marg-Olandganj-Jaunpur-Mo.-9151640745-9236196989.jpg)
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2023/06/ADD-R-S-WORD-VARANASI.jpg)
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2023/05/ADD-Vande-Kashi-Varanasi-Dravin-Dubey-9555942600-Nirbhay-Chaubey-9565506368.jpeg)
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2022/05/Lotus-Ladies-Hub-Jaunpur.jpg)
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2023/05/0000-1.jpg)
![Jaunpur News: Two arrested with banned meat](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2021/12/ADD-Ravi-Shoo-Store-shahganj-Chandan-Agrahari.jpg)
![JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2022/12/ADD-HASH-INNOVATION.jpg)
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2023/08/ADD-01.jpg)
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2023/08/ADD-2.jpg)
![Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2022/01/ADD-JOB-02-JNP.jpg)
![बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2022/01/ADD-JOB-01-ALD.jpg)