स्वयंसेवकों ने रैली निकालकर किया पौधरोपण

अश्विनी सिंह चौहान/अतुल राय
राजा तालाब, वाराणसी। स्थानीय क्षेत्र में संचालित महाराज बलवंत सिंह पीजी कॉलेज गंगापुर में विश्व पर्यावरण दिवस पर राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने रैली का आयोजन करके पौधरोपण का कार्य किया। रैली महाविद्यालय परिसर से होते हुए रानी बाजार होकर महाविद्यालय में समाप्त हुई। स्वयंसेवकों ने नीम के वृक्ष का वृक्षारोपण किया। वाराणसी लोकसभा में मतदान के समय राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से चयनित दिव्यांग मित्रों को जिला अधिकारी वाराणसी ने प्रदत्त प्रमाण पत्र भी राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 अखिलानंद सिंह एवं डॉ0 अर्चना सिंह ने प्रदान किया। छात्रों के मंगल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के अनेक स्वयंसेवक उपस्थित थे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















