विद्युत विभाग की लापरवाही से ग्रामीण परेशान
5 सालों से बिजली का कनेक्शन लेकर घूम रहे लोग
कैलाश राजपूत
जसराना, फिरोजाबाद। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदपुर पट्टी करा खेरिया के धोबिन का नगला पर 4 से 6 परिवारों के कनेक्शन होते हुए भी न इन घरों के लिए 2017 से अब तक बिजली के लट्ठे लगे हैं और न ही बिजली की लाइन है। 2017 में विद्युत विभाग द्वारा इन परिवारों का कनेक्शन कर दिया था। आज तक यहां बिजली की आपूर्ति नहीं है। विद्युत विभाग की लापरवाही इन परिवारों को कनेक्शन देने के बाद दिखाई जा रही हैं कस्बा पाढम के रामपुर फिटर का है।
मामला विद्युत विभाग द्वारा रामपुर फिटर पर कनेक्शन संख्या 2520/165524 विद्याराम पुत्र हुकुम सिंह निवासी मोहम्मदपुर तहसील स्तर पर कई एक शिकायत करने के बावजूद भी नहीं हुई कोई भी सुनवाई। कृष्णा पुत्र चंपा राम, भगवती प्रसाद, जगन्नाथ, बीरबल सिंह, मुकेश आदि लोगों को विद्युत विभाग द्वारा 2017 से अब तक नहीं मिला न्याय। तहसील से लेकर जिले तक का दे चुके हैं काफी प्रार्थना पत्र। एसडीओ जसराना सहित तहसील स्तरीय कोई भी अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे हैं।