भीषण गर्मी में पेयजल को लेकर गांव कविलपुर के ग्रामीण हुए परेशान
कैलाश राजपूत
जसराना, फिरोजाबाद। ब्लॉक एका क्षेत्र के गांव कविलपुर गांव के जाटव समाज के लोग पेयजल को लेकर परेशान है। यहां पर पूरे मोहल्ले में एक ही नल है, वह भी खराब पड़ा हुआ है।
सुबह-शाम महिलाएं एवं बच्चे पानी के लिए बाल्टी, कटिया लेकर दौड़ लगाते हैं। ग्रामीणों ने बताया जाटव समाज मोहल्ले में एक नल ,है वह भी खराब पड़ा हुआ है। महीनों हो गए कोई भी सुनवाई नहीं हो रही है, सुबह-शाम गर्मी के कारण पानी की व्यवस्था नहीं हो पाती है। इधर-उधर बाल्टी लेकर दौड़ लगानी पड़ती है। घंटों लाइन में लगकर पानी की व्यवस्था करने को ग्रामीण मजबूर हैं। विकासखंड एका के अधिकारियों से गांव वालों की जल की समस्या के गुहार भी लगायी है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















