ब्लूमिंगडेल स्कूल के ‘डेलियन्स कप’ में विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन
तेजस टूडे ब्यूरो
अंकित सक्सेना
बदायूं। ब्लूमिंगडेल स्कूल में ‘डेलियन्स कप’ का आयोजन हुआ जहां बैडमिन्टन, योगा, एकल नृत्य आदि सम्मिलित रहे। ये प्रतियोगिताएं कक्षा 1, 2 एवं 3 के लिए आयोजित हुईं जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया।
इस श्रृंखला में जहाँ बच्चों ने अपने मनमोहक नृत्य से सम्मोहित कर दिया, वहीं बच्चों ने बैडमिन्टन एवं योगा के माध्यम से अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाया। इसके अतिरिक्त ‘ब्लूमस’ में पीजी एवं एनसी के छात्रों हेतु ‘रेन शॉवर’ कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ जहां छोटे-छोटे बच्चों ने अत्यंत ही उल्लासित होते हुए भाग लिया। इस मौके पर सभी छोटे-छोटे बच्चे अत्यंत ही प्रसन्न दिखायी दिये। इतना ही नहीं ‘ब्लैक आउट’ के उपलक्ष्य में एन0सी0सी0 के विद्यार्थियों ने लेफ्टीनेंट अपर्णा यादव के नेतृत्व में मॉकड्रिल का भी अभ्यास किया गया। इस मौके पर स्कूल अध्यक्षा पम्मी मेंहदीरत्ता ने सभी प्रतियोगियों को शुभकामनाएं देते हुए अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। वहीं प्रधानाचार्य संजीव सिंह राठौर ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम के आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों में प्रतियोगी भावना विकसित करना है। इस अवसर पर स्कूल निदेशक ज्योति मेंहदीरत्ता, मैनेजिंग हेड ईशान मेंहदीरत्ता, श्वेता मेंहदीरत्ता, उपप्रधानाचार्य परशुराम मिश्रा, एकेडमिक हेड सौरभ गांगुली कॉर्डिनेटर अंजला सोनी, मृणाल सक्सेना, सुषमा वर्मा सहित समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।






