मूल्य संवर्धन से बढ़ेगी किसानों की आय: संयुक्त कृषि निदेशक
तेजस टूडे ब्यूरो
जितेन्द्र सिंह चौधरी
वाराणसी। परंपरागत कृषि विकास योजना एवं नमामि गंगे योजना अंतर्गत संचालित जैविक खेती के अंतर्गत कृषकों के मूल्य संवर्धन एवं विपणन पर एक दिवसीय गोष्ठी का आयोजन कृषि भवन सभागार वाराणसी में हुआ जहां संयुक्त कृषि निदेशक वाराणसी बतौर मुख्य अतिथि कृषकों को संबोधित करते हुए कहा कि किसान अपने जैविक उत्पादों की प्रोसेसिंग पैकेजिंग ब्रांडिंग कर बिक्री करेगा तो निश्चित है, उसकी आय में वृद्धि होगी और सरकार की मंशा अनुसार किसानों की आय दोगुनी होगी जिसके लिए सरकार और विभाग के अधिकारी/लगातार कार्य कर रहे हैं।
किसानों को साथ में रहकर आपस में एक दूसरे का सहयोग कर ज्यादा से ज्यादा मुनाफा प्राप्त कर सकते हैं।
कार्यक्रम में एफपीओ के संचालक सर्विस प्रोवाइडर एवं किसान सम्मिलित हुए किसानों द्वारा अपने अनुभव और सुझाव प्रस्तुत किया महिला कृषकों में विकास खंड सेवापुरी से सुमन देवी ने कहा कि जब किसान की अंगुली कंप्यूटर पर और दिमाग खेत तथा निगाहें बाजार में होगी तभी किसान अपने उत्पाद का अच्छा मूल प्राप्त कर सकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे उप कृषि निदेशक वाराणसी अमित जायसवाल ने किसानों को एपीओ से जुड़कर संगठन में रहकर अपने उत्पादों की बिक्री करेंगे तो उनके उत्पाद का उचित मिल मिलेगा और उत्पाद सही समय पर बिक्री होगा।
इस अवसर पर नमामि गंगे योजना के प्रभारी पंकज श्रीवास्तव, सौरभ रघुवंशी, हरिशंकर सिंह, गुलाब पटेल, कमलेश सिंह, उदयभान सिंह, शिवकुमार सहित समस्त सर्विस प्रोवाइडर आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन स्वामी शरण कुशवाहा ने किया। अन्त में अर्पित सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














