केन्द्रीय कृषि मंत्री का आगमन आज
जमुनहा में राप्ती बैराज सरयू नहर परियोजना का करेंगे अवलोकन
एम. अहमद
श्रावस्ती। केन्द्रीय मंत्री, कृषि एवं किसान कल्याण, भारत सरकार नरेन्द्र सिंह तोमर जनपद में रविवार 11 जून को पूर्वान्ह 8.10 बजे होटल प्लैटिनम श्रावस्ती पहुंचेंगे। तत्पश्चात् वह अपरान्ह 12 बजे तहसील जमुनहा अन्तर्गत राप्ती बैराज पर विकास तीर्थ (सरयू नहर परियोजना) का अवलोकन करेंगे। अपरान्ह 3.30 बजे से अलक्षेन्द्र इण्टर कॉलेज भिनगा में लाभार्थी सम्मेलन में प्रतिभाग करेंगे।
तदोपरान्त सायं 6.30 बजे तुलसीपुर स्थित देवीपाटन मंदिर दर्शन के लिए प्रस्थान कर जायेंगे। अगले दिन 12 जून को अपरान्ह 4 बजे विकासखंड इकौना के अन्तर्गत सीताद्वार मंदिर पहुंचकर जनसभा करेंगे और अपरान्ह 5.30 बजे लखनऊ के लिए प्रस्थान कर जायेंगे। उक्त जानकारी प्रभारी अधिकारी प्रोटोकाल ने दी है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








