मरीजों की स्वास्थ्य की देखभाल करना पुण्य का कार्य: दद्दन

मरीजों की स्वास्थ्य की देखभाल करना पुण्य का कार्य: दद्दन

18 एएनएम को जिपं अध्यक्ष एवं सीएमओ ने दिया नियुक्ति पत्र
एम. अहमद
श्रावस्ती। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ से सम्पूर्ण प्रदेश में चयनित 7182 ए0एन0एम0 स्वास्थ्य कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र वितरण किया गया। उक्त कार्यक्रम का सजीव प्रसारण मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में किया गया तथा मुख्यमंत्री के उद्बोधन को भी सुना गया।

उक्त कार्यक्रम के तहत जनपद में अध्यक्ष जिला पंचायत दद्दन मिश्रा एवं मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 एस0पी0 तिवारी ने जनपद श्रावस्ती हेतु चयनित 18 एएनएम अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया और उनके उज्जवल भविष्य हेतु कामना भी की। नियुक्ति पत्र पाकर नव चयनित ए0एन0एम0 के चेहरे खुशी से खिल उठे।
इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत ने चयनित एएनएम को बधाई देते हुए कहा कि मरीजों के स्वास्थ्य की देखभाल करना पुण्य कार्य है।

प्रदेश सरकार नवयुवकों/नवयुवतियों को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु प्रतिबद्ध है। प्रदेश में रोजगार के अवसर खुल रहे हैं। निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से भर्ती हो रही हैं। प्रदेश सरकार द्वारा पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया को अपनाते हुए स्वास्थ्य सेवाओं में एएनएम का चयन किया गया है जिससे स्वास्थ्य सेवाओं में तेजी लायी जा सकेगी और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त होंगी। इस अवसर पर लाभार्थी एएनएम एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला