जिला जज, डीएम एवं एसपी ने कारागार का किया निरीक्षण

जिला जज, डीएम एवं एसपी ने कारागार का किया निरीक्षण

एम. अहमद
श्रावस्ती। जिला एवं सत्र न्यायाधीश देवेन्द्र सिंह, जिलाधिकारी कृतिका शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने शुक्रवार को जिला कारागार बहराइच का आकस्मिक निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने जेल में बन्द कैदियों को सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं की भी जानकारी ली तथा जेल में बंद बंदियों से मिलकर उनका कुशलक्षेम भी जाना। जेल अधीक्षक को सरकार द्वारा प्रदत्त सभी सुविधाओं को समय से बन्दियों को मुहैया कराने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान जनपद न्यायाधीश, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने रसोई घर, स्टोर खाद्यान्न, महिला बैरक, पुरुष बैरक, किशोर बैरक, पाक पाठशाला व अस्पताल का निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होने बंदियों से उनकी समस्याएं भी सुनी तथा उनकी समस्याओं के निस्तारण हेतु जेल अधीक्षक को निर्देशित भी किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने महिला बैरक में पहुंचकर उन्हें जेल प्रशासन द्वारा मुहैया करायी जा रही सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली तथा महिला बन्दियों के नन्हे-मुन्हें बच्चों को दुलारा, पुचकारा, बिस्किट भी दिया और उनका कुशल क्षेम भी जाना, कविता भी सुनी। उन्होंने महिला कैदियों के स्वास्थ्य एवं उनके नवजात शिशुओं/बच्चों की उचित देखभाल तथा सरकार द्वारा प्रदत्त सभी सुविधाएं मुहैया कराने का निर्देश दिया।

इस अवसर पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय सिंह प्रथम, अधीक्षक जेल राजेश यादव, जेलर आनन्द शुक्ला, पैनल अधिवक्ता अशोक शर्मा, सुरेन्द्र नाथ श्रीवास्तव, चीफ एलडीसीए दिनेश वर्मा डिप्टी चीफ एलडीसीए जगदम्बा प्रसाद त्रिपाठी, सहायक एलडीसीए संजय सिंह, अरूण श्रीवास्तव, डिप्टी जेलर क्रमशः शेषनाथ यादव, अजय कुमार, अनीता सक्सेना, वरिष्ठ लिपिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दयाराम उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला