टक्कर के बाद कार बिजली के पोल से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार पचलो निवासी दानिश और राम अवध घायल हो गए। कार चालक अनुराग शर्मा को मामूली चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को मवई चौराहा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। दुर्घटना के समय बिजली के पोल में 11 केवीए की सप्लाई चल रही थी। टक्कर से पोल टूट गया। तार शॉर्ट होने से कई धमाके हुए। ग्रामीणों ने लाइनमैन संतोष कुमार यादव व जय सिंह को सूचना दी। उन्होंने तुरंत बिजली सप्लाई बंद करवा दी। इससे बड़ा हादसा टल गया। हाईवे पुलिस चौकी के उपनिरीक्षक प्रशांत पांडेय ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।








