उम्मीद संस्था ने बच्चों संग मनायी दीपावली
तेजस टूडे ब्यूरो
संजय शुक्ला
जौनपुर। उम्मीद संस्था के पदाधिकारियों ने गरीब व जरूरतमंद बच्चों को मिष्ठान, नमकीन, मोमबत्ती, पटाखा आदि वितरित कर उनके साथ दीपावली पर्व मनाया। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे पर खुशी झलक उठी।
इस मौके पर पदाधिकारियों ने कहा कि उक्त बच्चों के साथ दीपावली मनाकर बहुत खुशी हुई। इस अवसर पर राहुल प्रजापति, शुभांशू जायसवाल, गौतम निषाद, पिंटू निषाद, प्रियांशू निषाद, अन्नू निषाद, मोहित यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।









