साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर पलटा, चालक घायल
तेजस टूडे सं.
राकेश शर्मा
खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत मानी कला गांव में खेत की जुताई करने जा रहा ट्रैक्टर साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में नहर में पलट गया जिसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी पिंटू बिन्द 21 वर्ष पुत्र छोटे लाल बिन्द अपने चाचा मुन्ना लाल के ट्रैक्टर को लेकर खेत की जुताई करने जा रहा था। दोपहर लगभग 11 बजे गुरैनी मानी कला रोड पर शराब ठेके के पास साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर नहर में पलट गया। चालक को काफी छोटे आई जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।






