पुलिस मुठभेड़ में घायल गो तस्कर की उपचार के दौरान हुई मौत

पुलिस मुठभेड़ में घायल गो तस्कर की उपचार के दौरान हुई मौत

हाफ इनकाउंटर में पैर में लगी थी गोली
तेजस टूडे सं.
राकेश शर्मा
खेतासराय, जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के ऊसर बस्ती गांव की नहर पुलिया के पास शुक्रवार को पुलिस व गो तस्कर की मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल गो तस्कर का वाराणसी में इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गयी। विधिक कार्यवाही के पश्चात शव सायं घर पहुंचते कोहराम मच गया तो वहीं नेताओं और स्थानीय संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा।
बता दें कि शुक्रवार की देर रात खेतासराय और खुटहन थाने की संयुक्त टीम को सूचना मिली कि एक बदमाश पुलिस को चकमा देकर बाइक से नहर के रास्ते बनुआडी की तरफ भाग रहा है। खेतासराय थाना प्रभारी राम आश्रय राय हमराहियों संग उसका पीछा किए हुए हैं। जानकारी होते ही हमराहियों संग उक्त नहर पुलिया के पास सामने से घेराबंदी कर दी गई। कुछ देर बाद ही दूर से एक बाइक सवार आता दिखा। इसके पीछे पुलिस की गाड़ी आती दिखाई दे रही थी। बदमाश सामने पुलिस का वाहन और मुस्तैद जवानों को देख अनियंत्रित होकर बाइक समेत सड़क पर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे आत्मसमर्पण को कहा तो उसने तमंचा से फायर कर भागना चाहा। आत्मरक्षार्थ दोनों पुलिस द्वारा चलाई गोली उसके दायें पैर में लगी। वह जख्मी होकर जमीन पर गिर गया।
पुलिस टीम ने उसे हिरासत में ले लिया। इसके पास से तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की गई। उसने अपना नाम पता निसार पुत्र जलालुद्दीन निवासी मारुखपुर थाना खेतासराय बताया। घायलावस्था में इसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां स्थिति नाज़ुक देख उसे बीएचयू रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। सायं शव पहुंचने के पूर्व घर पर भारी पुलिस बल और स्थानीय लोग डटे रहे। पुलिस के अनुसार मृतक अंतरजनपदीय थानों में पशु क्रूरता, गैंगस्टर समेत विभिन्न संज्ञेय अपराध में शामिल रहा है।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA