सामौर बाबा धाम के पर्यटन और विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण

सामौर बाबा धाम के पर्यटन और विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण

समृद्धि एवं सौभाग्य का आर्शीवाद देने वाला है बाबा धाम: जयवीर
तेजस टूडे ब्यूरो
आशीष पचौरी
सिरसागंज, फिरोजाबाद। 4 सौ वर्षों की विरासत को धारण किये हुए ग्राम करहरा में आव गंगा नदी पर स्थित सामौर बाबा धाम मंदिर के सौंदर्यीकरण एवं पर्यटन विकास कार्यों का लोकार्पण प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर ने किया। लोकार्पण उपरान्त पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह जिलाधिकारी रमेश रंजन और एसएसपी सौरभ दीक्षित सहित अन्य उपस्थितजन के साथ सामौर बाबा मंदिर में पूजा अर्चना की।
विदित है कि यह समस्त कार्य 9.12 करोड की लागत से कराया गया है। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि प्रदेश की सरकार प्राचीन सांस्कृतिक महत्व के स्थलों के विकास के जरिये आमजन के लिये सृमद्धि के द्वार खोल रही है। सरकार का उद्देश्य धार्मिक स्थलों के सौन्दर्यीकरण और बुनियादी ढाॅचे के विकास के माध्यम से धार्मिक पर्यटन को बढावा देना है और कहा कि मैं बचपन से ही इस मंदिर के अलौकिक स्वरूप को देखता चला आ रहा हॅू तभी से मेरा मन इस बात के लिय प्रतिबद्ध था कि मैं इस पावन स्थान के पुनरोद्धार और सौन्दर्यीकरण कराकर देश और प्रदेश के लोगों को इसकी भव्यता, महत्ता से परिचित कराऊॅ। वास्तव में यह समय सनातन संस्कृति के उत्कर्ष का समय है। प्रदेश की बात की जाय तो प्रत्येक विधानसभा में पर्यटन स्थलों का विकास किया जा रहा है। यही कारण है इस बर्ष प्रदेश मे 63 करोड पर्यटक आ चुके है। इस समय मोदी जी और योगी जी के नेतृत्व में पर्यटन के क्षेत्र में प्रदेशभर में विशिष्ट और महत्वपूर्ण कार्य कराये जा रहे है जो आने वाले समय में प्रदेश में पर्यटन की संभावनाओं को बढायेंगे।
इस मौके पर जिलाधिकारी रमेश रंजन ने कि मंत्री जी के सहयोग से पूरे जनपद में पर्यटन विकास कार्य कराये जा रहे हैं जिससे जनपद पर्यटन सेक्टर के रूप में परिवर्तित हो चला जा रहा है। सामौर बाबा धाम पर आकर मुझे आध्यात्मिक और दिव्य अनुभूति हो रही है। यहाॅ का प्राकृतिक वातावरण मन का मोह लेने वाला है। एसएसपी सौरभ दीक्षित ने कहा कि मंत्री जी की धार्मिक और सामजिक कार्यों के लिये सकारात्मक सोच से ही इस जनपद में पर्यटन की असीम संभावनाएं बढी हैं। हम सब आपके इस तरह के सामाजिक कार्यों को देखकर ऊर्जान्वित होते रहते हैं।
इस अवसर पर फिरोजाबाद और मैनपुरी जनपद के जनप्रतिनिधियों ने भी अपने विचार व्यक्त किये और सभी ने एक स्वर से मंत्री जी के इस कार्य की सराहना किया। पर्यटन मंत्री ने जिलाधिकारी, एसएसपी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का दीप प्रज्जवलन कर शुभारंभ किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मुम्बई से आयी अंजली पाठक द्वारा भजन की। आकांक्षा श्रीवास्तव द्वारा शिव स्तुति नृत्य नाटिका की प्रस्तुति दी गयी। प्रख्यात कलाकार वंदना श्री द्वारा ब्रज की होली की प्रस्तृति दी गयी। कार्यक्रम का संचालन मुकेश मणिकांचन ने किया।
कार्यक्रम में मैनपुरी की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ममता लोधी, जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, एसपी ग्रामीण अखिलेश भदौरिया, अनुजेश यादव, चैयरमैन रंजना गुरूदत्त सिंह, जिला उपाध्यक्ष ब्रजेश सिंह, पूर्व जिला मंत्री बाले यादव, प्रवीन सिंह, परियोजना निदेशक सुभाष चन्द्र त्रिपाठी, बीएसए आशीष पाण्डेय, एसडीएम सिरसागंज गजेन्द्रपाल सिंह, एसडीएम सदर सत्येन्द्र सिंह सहित जिलास्तरीय अधिकारी और क्षेत्रीयजन उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA