मुठभेड़ में तीन बदमाश हुए घायल, चौथे ने किया सरेंडर
आरके धनगर
मथुरा। थाना छाता क्षेत्र में पुलिस की लुटेरों के साथ हुई मुठभेड़ में तीन बदमाश गोली लगने के बाद घायल हो गए जबकि उनका चौथे साथी ने स्वयं को पुलिस के हवाले कर दिया। मुठभेड़ के बाद घायल हुए बदमाशों को इलाज के लिए पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। बदमाशों के पास से पुलिस ने 4 तमंचा और 20 से ज्यादा कारतूस बरामद किए हैं। गौरतलब हो कि छाता पुलिस को देर रात सूचना मिली कि लुटेरों का एक गैंग तरौली रोड, अजनठी मोड़ के पास मौजूद है। यह गैंग किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना मिलने पर छाता,स्वाट और सर्विलांस पुलिस की टीम मौके पर पहुंची,जहां मुठभेड़ हो गई। तरौली रोड पर जब पुलिस पहुंची तो वहां दो बाइक पर चार बदमाश आते दिखाई दिए। पुलिस टीम ने जब बदमाशों को रोका तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। दोनों तरफ से हुई 15 से 20 राउंड फायरिंग में तीन बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। जबकि एक बदमाश ने अपने साथियों को घायल होता देख सरेंडर कर दिया। बिलौठी गांव के रहने वाले राहुल, राम, पंकज और राजकुमार देर रात लूट की किए वारदात को अंजाम देने के लिए निकले लेकिन पुलिस से हुई मुठभेड़ में राहुल,राम और पंकज पैर में गोली लगने के कारण घायल हो गए। पुलिस ने तीनों बदमाशों को गिरफ्तार करते हुए इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। एसपी देहात त्रिगुन विशेन ने बताया पकड़े गए यह शातिर बदमाश अभी 50 से ज्यादा चोरी और लूट की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। इनके पास से लूट के 50 से ज्यादा मोबाइल फोन, 315 बोर के चार तमंचे, 20 कारतूस और दो बाइक जिसमें से एक चोरी की है बरामद की। इन बदमाशों से अभी पूछताछ की जायेगी जिसके बाद पता चलेगा कि शातिरों ने कहां कहां वारदातों को अंजाम दिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










