चेन्नई से निकली इस फ्लाइट व मुम्बई के इन अस्पतालों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, जानें फिर क्या हुआ
मुम्बई। चेन्नई से मुंबई जाने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट में बुधवार को बम की धमकी मिली। फ्लाइट रात करीब 10:30 बजे मुंबई में सुरक्षित उतर गई। इस मामले में इंडिगो ने बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित उतार लिया गया है। इंडिगो ने कहा, ‘चेन्नई से मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 5149 को बम की धमकी मिली थी। मुंबई में उतरने पर, चालक दल ने प्रोटोकॉल का पालन किया और विमान को एक आइसोलेशन बे में ले जाया गया। सभी यात्री विमान से सुरक्षित उतर गए हैं। हम सुरक्षा एजेंसियों के साथ काम कर रहे हैं और सभी सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद, विमान को वापस टर्मिनल क्षेत्र में रखा जाएगा।’ धमकी भरा मेल एयरलाइंस के मुख्यालय में आया था। मेल मिलते ही एयरलाइंस ने पुलिस को अलर्ट किया। एयरपोर्ट पर सुरक्षादल पहुंचे। CISF ने भी मोर्चा संभाला। पुलिस ने इमारत की तलाशी ली और कहा कि उन्हें कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।
आइसोलेशन बे में ले जाए गए यात्री
अफसरों ने बताया कि मुंबई में उतरने पर, चालक दल ने प्रोटोकॉल का पालन किया और विमान को एक आइसोलेशन बे में ले जाया गया। सभी यात्री विमान से सुरक्षित उतर गए हैं। हम सुरक्षा एजेंसियों के साथ काम कर रहे हैं और सभी सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद, विमान को वापस टर्मिनल क्षेत्र में उतारा जाएगा।’
मुंबई के अस्पतालों को भी मिली थी धमकी
अधिकारियों ने कहा कि धमकी के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इससे पहले मंगलवार को मुंबई के 50 से अधिक अस्पतालों को बम की धमकी वाला मेल मिला था। मुंबई पुलिस के अनुसार, भेजने वाले ने दावा किया कि अस्पतालों के बिस्तरों के नीचे और बाथरूम में बम लगाए गए थे। जिन अस्पतालों को धमकी भरा मेल मिला, उनमें मुंबई के जसलोक अस्पताल, रहेजा अस्पताल, सेवन हिल अस्पताल, कोहिनूर अस्पताल, केईएम अस्पताल, जेजे अस्पताल और सेंट जॉर्ज अस्पताल शामिल हैं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।