HomeJaunpurकुण्डी तोड़कर नगदी समेत सामान उठा ले गये चोर

कुण्डी तोड़कर नगदी समेत सामान उठा ले गये चोर

कुण्डी तोड़कर नगदी समेत सामान उठा ले गये चोर

विपिन मौर्य एडवोकेट
मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के घिसुआ खुर्द गांव में बीती रात घर की कुंडी तोड़कर चोर नकदी समेत कीमती सामान चोरी कर ले गये। भुक्तभोगी ने कोतवाली में तहरीर दिया है।

बताया जाता है कि उक्त गांव निवासी अजीत प्रताप सिंह ने कोतवाली में तहरीर दिया कि मुख्य दरवाजे की कुंडी तोड़कर बीती रात लगभग दो बजे चोर घर में घुस गये। दो कमरों में सो रहे परिजनों को बाहर से दरवाजा बन्द कर दिये। एक कमरे में आलमारी में रखा 6 हजार रुपये नकद व मेरी पत्नी की एलआईसी के दो बांड एक एक लाख का और दूसरा दो लाख का व मार्कशीट चुरा ले गये।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read