HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : आज का पौधरोपण अगली पीढ़ी के लिये तोहफा: लायंस...

JAUNPUR NEWS : आज का पौधरोपण अगली पीढ़ी के लिये तोहफा: लायंस क्लब

JAUNPUR NEWS : आज का पौधरोपण अगली पीढ़ी के लिये तोहफा: लायंस क्लब

सभी ने एक स्वर में कहा— पेड़—पौधों के बिना जीवन असम्भव
जौनपुर। सुरक्षित पर्यावरण के संकल्प को साकार करने के लिए लायन्स क्लब जौनपुर मेन द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में प्राथमिक विद्यालय राजेपुर व पंचायत भवन पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। फलदार व छायादार पौधे लगाये गये एवं लोगों को पौधे वितरित करते हुये संकल्प लिया गया कि पर्यावरण बचाने के लिए पौधे लगायेंगे तथा पेड़ों की रक्षा करेंगे। संस्थाध्यक्ष डा संदीप मौर्य ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी लोग पौधे खूब लगायें, क्योंकि पेड़ों से हमें आक्सीजन मिलती है और पेड़ पर्यावरण संतुलित रखते हैं।

सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा ने कहा कि पेड़-पौधों के कारण आज मनुष्य जीवित है। यदि पेड़-पौधे नहीं होंगे तो मनुष्य का जीवन संभव नहीं है। आज जो पौधरोपण किया जा रहा है, वह हमारी आने वाली पीढ़ी के लिए तोहफा होगा, क्योंकि ये पेड़ पौधे बड़े होकर सदियों तक सभी को जीवन के रूप में ऑक्सीजन देते रहेंगे। मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डा एए जाफरी ने कहा कि इन दिनों पर्यावरण प्रदूषण को रोकने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं। वातावरण में फैल रहे इस जहर को रोकने का सबसे अच्छा उपाय यह है कि अधिक संख्या में पौधे रोपित किये जायं।

पेड़-पौधों के अंधाधुंध दोहन से यह स्थिति बनी है। उन्होंने सभी से पौधे लगाने व उनका संरक्षण किए जाने की अपील किया। विधालय प्रबंध समिति अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सचिव ज़ीहशम मुफ्ती, कोषाध्यक्ष डा संजीव मौर्य, प्रभाकर उपाध्याय, डा कर्नल पटेल, राधेश्याम मिश्र, डा चन्द्रभान, डा जितेंद्र कुमार, डा ज़ोया, डा सरिता, आलोक कुमार सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read