HomeTrendingदिन में करते थे रेकी, रात में बन्द घरों को बनाते थे...

दिन में करते थे रेकी, रात में बन्द घरों को बनाते थे निशाना

  • दिन में करते थे रेकी, रात में बन्द घरों को बनाते थे निशाना

  • अन्तरजनपदीय चोरी की घटना को अंजाम देने वाले तीन को पुलिस ने किया गिरफ्तार

तेजस टूडे ब्यूरो
संदीप पाण्डेय
रायबरेली। चोरी की घटनाएं को अंजाम देने वाले चोरों का पुलिस ने खुलासा किया है जो मोटरसाइकिल से विभिन्न कस्बों/ शहरों में जाकर दिन में बंद घरों की रेकी करते थे और रात्रि में ताला तोड़कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे जिसका खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक रवि कुमार द्वारा बताया कि तीन अभियुक्त जो दूसरे जनपद के थे, वह रायबरेली में शहर में विभिन्न कस्बों में जाते थे और दिनभर रेकी करते थे रात को बंद घरों में ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम देते थे।
सूचना पर कोतवाली नगर टीम द्वारा तीन अभियुक्त सिराजुद्दीन उर्फ सिराज पुत्र स्व. असलम निवासी बनसुरा थाना रामपुर मथुरा सीतापुर, मोहम्मद अफजल पुत्र रहमान निवासी पैगंबरपुर थाना लोनी कटरा बाराबंकी और राजेश वर्मा पुत्र स्व. गोमती प्रसाद वर्मा निवासी ठाकुरगंज लखनऊ के निवासी को चोरी के सामान के साथ पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। उनके ऊपर गैर जनपदों में एक दर्जन से अधिक मुकदमे पंजीकृत है जिनका काम चोरी की घटनाओं को अंजाम देना था।
अभियुक्तों ने बताया कि 30 नवंबर सिविल लाइन, 19 फरवरी को इंदिरा नगर तथा 26 फरवरी को लालगंज कस्बा शिवपुरी के पास बन्द घरों में चोरी की घटना की गई थी। अभियुक्त राजेश वर्मा ने बताया कि वह पेशे से सुनार है, चोरी का सामान खपाने में सहयोग करता था। वह घटना की समय बाहर खड़े होकर निगरानी करता था। वहीं चोरी में प्राप्त नगदी व आभूषण अभियुक्तों में बांट लिया जाता था। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्तों के पास से 3 अंगूठी पीली धातु की, एक पीली धातु नथ, चार जोड़ी पायल, 8 चांदी के सिक्के, एक चांदी की नोट, एक जोड़ी पायल सफेद धातु बच्चों की, दो जोड़ी बिछुआ, 10 की चार गड्डियां और 28000 रुपए नगद बरामद हुये।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read