HomeTrendingशिक्षकों पर मासूम को पीटने का आरोप

शिक्षकों पर मासूम को पीटने का आरोप

  • शिक्षकों पर मासूम को पीटने का आरोप

  • अभिभावकों में रोष, बच्चों को दूसरे स्कूल में भेजने को मजबूर

तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
सन्त कबीर नगर। धनघटा तहसील क्षेत्र के विकास खंड पौली अंतर्गत ग्राम अतरौलिया स्थित ग्रुप चिल्ड्रंस एकेडमी में ड्रेस कोड के मिस मैचिंग को लेकर कक्षा 5 के एक छात्र की कथित पिटाई की घटना तूल पकड़ती जा रही है। इस घटना को लेकर अभिभावकों में रोष व्याप्त है। अभिभावकों ने राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग में शिकायत दर्ज करा कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग किया है। कई अभिभावक अपने बच्चों को दूसरे स्कूलों में भेजने को मजबूर हो गए हैं।
आरोप है कि यूनिफॉर्म में “मिसमैच” होने की बात को लेकर क्लास टीचर एवं प्रधानाध्यापिका मोबिना खातून ने छात्र की बेरहमी से पिटाई की। परिजनों के अनुसार ड्रेस में मामूली अंतर को लेकर बच्चे को शारीरिक दंड दिया गया जिससे वह मानसिक रूप से सहम गया है और स्कूल जाने से डर रहा है। अभिभावकों का कहना है कि विद्यालय में इससे पूर्व भी बच्चों के साथ मानसिक एवं शारीरिक प्रताड़ना की घटनाएं सामने आती रही हैं। इस संबंध में कई बार मौखिक शिकायतें भी की गईं लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। घटना के बाद पौली, अतरौलिया, गौवापार सहित आस—पास के ग्रामीण इलाकों के कई अभिभावकों ने अपने बच्चों का नाम विद्यालय से कटवाकर अन्य विद्यालयों में प्रवेश दिलाना शुरू कर दिया है।
मामले को गंभीर मानते हुए अभिभावकों ने उत्तर प्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग में शिकायत दर्ज कराई है और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि स्कूलों में बच्चों की पिटाई की बढ़ती घटनाएं शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं। अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि स्थानीय प्रशासन एवं संबंधित विभाग इस मामले में क्या कदम उठाते हैं और जांच के बाद क्या तथ्य सामने आते हैं?

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read