HomeJaunpurJaunpur News; जेसीआई का रंगारंग होली मिलन समारोह 7 मार्च को

Jaunpur News; जेसीआई का रंगारंग होली मिलन समारोह 7 मार्च को

  • जेसीआई का रंगारंग होली मिलन समारोह 7 मार्च को

तेजस टूडे सं.
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। जेसीआई शाहगंज सिटी द्वारा “रंग तरंग होली मिलन समारोह 2026” का भव्य आयोजन 7 मार्च दिन शनिवार को सायं 7 बजे से ज्योत्सना मैरिज लॉन पक्का पोखरा में किया जाएगा। कार्यक्रम के माध्यम से शहरवासियों को रंगों के पावन पर्व पर आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया जाएगा। समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, रंग-गुलाल के साथ होली मिलन और आकर्षक कार्यक्रमों की छटा बिखरेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता विवेक सोनी करेंगे। कार्यक्रम संयोजक के रूप में अमृता जायसवाल एवं आशीष सोनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे जबकि सचिव जेसी वोरेंद्र जायसवाल आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। आयोजकों ने नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर होली मिलन समारोह को सफल बनाने की अपील किया है।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read