ये हैं UP के Top 5 दागी प्रत्याशी, पढ़िए पूरी खबर…

ये हैं UP के Top 5 दागी प्रत्याशी, पढ़िए पूरी खबर…

सपा के 75 फीसदी उम्मीदवारों पर मुकदमे

लखनऊ (पीएमए)। उत्तर प्रदेश की 58 सीटों पर पहले चरण का चुनाव 10 फरवरी को होना है। इसके लिए 623 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें से 615 उम्मीदवारों के हलफनामे के एडीआर ने पड़ताल की है। इनमें 25% यानी 156 उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले चल रहे हैं। 121 उम्मीदवार ऐसे हैं जिनपर गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं।


12 प्रत्याशियों के ऊपर महिलाओं के साथ अत्याचार के मामले दर्ज हैं। इनमें से एक उम्मीदवार पर रेप का मुकदमा भी चल रहा है। छह प्रत्याशियों पर हत्या का मामला दर्ज है, जबकि 30 ऐसे उम्मीदवार हैं जिनपर हत्या के प्रयास का आरोप लगा है। पहले चरण में 58 में से 31 विधानसभा क्षेत्र ऐसे हैं जिन्हें संवेदनशील माना गया है, मतलब यहां तीन या इससे अधिक उम्मीदवारों पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।
समाजवादी पार्टी के 75% उम्मीदवार दागी और राष्ट्रीय लोकदल के 59% प्रत्याशी आपराधिक छवि वाले हैं।
भाजपा के 51%, कांग्रेस के 36%, बसपा के 34% और आम आदमी पार्टी के 15% उम्मीदवार दागी हैं।

ये हैं टॉप-पांच दागी प्रत्याशी
1. अतुल प्रधान (समाजवादी पार्टी) : मेरठ की सरधना सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अतुल प्रधान पर सबसे ज्यादा 38 मामले दर्ज हैं। 105 आईपीसी की धाराएं लगी हुई हैं, इनमें 26 गंभीर धाराएं हैं। अतुल पर दंगा भड़काने, हत्या की कोशिश, सरकारी कामकाज में बाधा डालने, घर जलाने, तोड़फोड़ करने, लूटपाट करने, शांति भंग जैसे कई आरोप हैं।

2. योगेश वर्मा (समाजवादी पार्टी) : सबसे ज्यादा आपराधिक छवि वाले टॉप-5 प्रत्याशियों में दूसरे नंबर पर मेरठ के हस्तिनापुर सुरक्षित सीट से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार योगेश वर्मा हैं। इन पर 32 आपराधिक मामले दर्ज हैं। योगेश पर आईपीसी की 145 धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं, इनमें 71 गंभीर धाराएं हैं। सबसे ज्यादा 15 मामले जान से मारने की धमकी देने, 13 मामले हत्या के प्रयास, सात मामले डकैती-लूट, पांच मामले सरकारी कामकाज में बाधा डालने से जुड़े हैं। योगेश पर महिला के साथ अभद्रता करने का भी आरोप लगा है। इसके अलावा संक्रमण फैलाने का भी मामला योगेश पर चल रहा है।

3. मनिंदर पाल (भारतीय जनता पार्टी) : मेरठ के सिवालखास से भाजपा के उम्मीदवार मनिंदर पाल अपराधिक छवि वाले प्रत्याशियों की सूची में तीसरे नंबर पर आते हैं। मनिंदर पर कुल 18 मामले दर्ज हैं। इनमें आईपीसी की 36 धाराओं में मुकदमे हैं। एडीआर के मुताबिक पाल पर सबसे ज्यादा धोखाधड़ी के 18 केस हैं।

4. मोहम्मद सलमान इम्तियाज (कांग्रेस) : अलीगढ़ से कांग्रेस के प्रत्याशी मोहम्मद सलमान इम्तियाज पर भी कई गंभीर आरोप लगे हैं। इम्तियाज के खिलाफ कुल 17 मामले दर्ज हैं। इनमें आईपीसी की 41 धाराओं में मुकदमा दर्ज है। 17 धाराएं गंभीर आरोपों की लगी हुई हैं। इम्तियाज पर सबसे ज्यादा पांच आरोप धर्म, जाति और संप्रदाय के नाम पर दंगे भड़काने के हैं। इसके साथ ही सरकारी कामकाज में बाधा डालने, लूट, अपहरण, शांति भंग करने जैसे आरोप भी उन पर हैं।

5. नाहिद हसन (समाजवादी पार्टी) : शामली के कैराना से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी नाहिद हसन सबसे ज्यादा अपराधिक छवि वाले प्रत्याशियों की सूची में पांचवे नंबर पर आते हैं। नाहिद पर कुल 16 मामले दर्ज हैं। आईपीसी की कुल 65 धाराएं लगी हुई हैं। इनमें 23 धाराएं गंभीर आरोपों की हैं। नाहिद पर धोखाधड़ी, दंगा भड़काने, धर्म के नाम पर लोगों को भड़काने का आरोप, किडनैपिंग, जान से मारने की कोशिश, फर्जीवाड़ा करने जैसे आरोप लगे हैं।

रालोद उम्मीदवार पर दुष्कर्म का भी केस
बुलंदशहर से रालोद उम्मीदवार मोहम्मद यूनुस पर दुष्कर्म का एक मामला है। 156 आपराधिक छवि वाले उम्मीदवारों में अकेले यूनुस ने खुद पर दुष्कर्म का मामला दर्ज होने की जानकारी दी है। यूनुस पर कुल छह मुकदमे दर्ज हैं। उन पर कुल 20 अलग-अलग धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। इनमें 7 केस गंभीर धाराओं के हैं।
छह प्रत्याशियों पर हत्या का मामला चल रहा है। इनमें दो समाजवादी पार्टी, दो एआईएमआईएम जबकि एक-एक आजाद समाज पार्टी कांशीराम और जन अधिकार पार्टी के प्रत्याशी शामिल हैं।

इन पर दर्ज है हत्या का मामला
1.भूपेंद्र सिंह : मेरठ के सिवालखास से आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रत्याशी भूपेंद्र सिंह पर हत्या से जुड़े तीन मामले दर्ज हैं।
2. देवेंद्र अग्रवाल : मथुरा से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी देवेंद्र अग्रवाल पर भी हत्या का मामला दर्ज है।
3. अमरपाल : गाजियाबाद के साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अमरपाल पर हत्या का मामला दर्ज है।
4. आरिफ : हापुड़ के धौलाना विधानसभा क्षेत्र से एआईएमआईएम के प्रत्याशी आरिफ पर भी हत्या का मामला चल रहा है। आरिफ पर कुल चार मुकदमे दर्ज हैं।
5. नाजिम : हापुड़ के ही धौलाना सीट से जन अधिकार पार्टी के प्रत्याशी नाजिम पर हत्या का मामला दर्ज है। नाजिम पर कुल दो केस हैं।
6. मनमोहन झा : गाजियाबाद के साहिबाबाद सीट से एआईएमआईएम के प्रत्याशी मनमोहन झा पर कुल दो मामले चल रहे हैं। इनमें एक हत्या का केस भी है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat