समाजवादी पार्टी में मची उथल पुथल, पढ़िए पूरी खबर
रूदौली नगर कमेटी सपा ने की भंग, अनूप चुनाव लड़ने पर अडिग
राजेश श्रीवास्तव
अयोध्या। समाजवादी पार्टी में मची उथल पुथल के बीच जिलाध्यक्ष गंगा सिंह यादव ने रुदौली नगर कमेटी भंग कर दी है। वहीं बीकापुर विधानसभा सीट से टिकट न मिलने पर बगावत कर चुनाव मैदान में कूदे राघवेंद्र प्रताप सिंह अनूप ने दोहराया कि वह चुनाव लड़ने पर अडिग हैं। पार्टी ने संगठन में उनके योगदान को ही नहीं जिला पंचायत चुनाव में उनके परिश्रम को भी नजरंदाज किया। कहा, विधानसभा का चुनाव तय करेगा कि पार्टी के कार्यकर्ता किसके साथ हैं
सपा जिलाध्यक्ष गंगा सिंह यादव ने कहा कि अनूप पार्टी के नेता हैं।नाम वापसी तक उनकी नाराजगी को दूर कर लेने की उन्हें उम्मीद है। शायद यही वजह है कि अनूप की बगावत के बाद पार्टी रुदौली नगर कमेटी की तरह उनके विरुद्ध कार्रवाई करने से बच रही है। बचाव में नाम वापसी तक इंतजार करने की बात करती है। रुदौली सीट से पार्टी ने पूर्व मंत्री आनंदसेन यादव को उम्मीदवार बनाया है। इससे पहले आनंदसेन बीकापुर सीट से उम्मीदवार होते रहे। रुदौली सीट से टिकट न मिलने से नाराज पूर्व विधायक अब्बास अली जैदी रुश्दी ने झटका देते हुए बहुजन समाज पार्टी से नामांकन कर पार्टी की एकजुटता के राग को तार-तार कर दिया है। रुश्दी व अनूप ने संगठन को बागी उम्मीदवार के रूप में नामांकन कर पार्टी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पार्टी अनूप को मनाने में लगी है लेकिन उनके तेवर चुनाव मैदान से हटने वाले नहीं हैं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












