उसकी चाकू जैसे हथियार से वार कर हत्या की गई है। अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश सिंह सिंह ने बताया कि युवती की उम्र करीब 19 साल है। अभी उसकी पहचान नहीं हो पाई है। शव कहां से लाकर फेंका गया, इसका पता लगाया जा रहा है। आस—पास के जिलों के थानों में भी संपर्क किया जा रहा है। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।





