मुख्यमंत्री से सम्मानित किसान अनिल यादव का शिवगोविन्द महाविद्यालय में किया गया स्वागत

मुख्यमंत्री से सम्मानित किसान अनिल यादव का शिवगोविन्द महाविद्यालय में किया गया स्वागत

तेजस टूडे सं.
विपिन मौर्य
मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में स्थित शिव गोविंद महाविद्यालय में स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित करके जनपद के प्रगतिशील किसान अनिल यादव का स्वागत किया गया। उन्होंने अपनी मेहनत और बागवानी के प्रति जुनून का परचम लहराया है। लखनऊ के अवध शिल्पग्राम में आयोजित प्रतिष्ठित आम महोत्सव 2025 में उन्हें उनकी उत्कृष्ट आम की प्रजातियों के लिए प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें प्रदेश भर से आईं लगभग 800 आम प्रजातियों के बीच सर्वश्रेष्ठ स्थान हासिल करने के लिए प्रदान किया गया था।
महाविद्यालय के डायरेक्टर संदीप यादव ने इस उपलब्धि पर अपने अनिल यादव का स्वागत किया जहां महाविद्यालय के संस्थापक एवं पूर्व विधायक लाल बहादुर यादव ने कहा कि अनिल यादव पूरे जौनपुर का नाम रोशन किया है। पर्यावरण के विषय में उन्होंने पूरा संदेश देने का काम किया है। उनके द्वारा उगाई गई विश्व प्रसिद्ध मियाज़ाकी और स्वर्ण रेखा बनाना, आम, मल्लिका, नाजुक, बदन, नीलम, केसर, आम्रपाली प्रजातियों ने महोत्सव में मौजूद सभी का ध्यान आकर्षित किया और निर्णायकों द्वारा इन्हें प्रदेश में प्रथम स्थान के लिए चुना गया, यह हम लोगों के लिए गर्व की बात है।
स्मृति चिन्ह, बुकें, अंगवस्त्र आदि प्रदान करते हुए उनके प्रयासों की सराहना किया गया। साथ ही कहा गया कि यह उपलब्धि प्रदेश के अन्य किसानों के लिए एक प्रेरणा स्रोत है। आने वाले समय में निश्चित रूप से वह देश के में प्रथम पुरस्कार प्राप्त करेंगे, यही हम सबकी शुभकामनाएं हैं।
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव ने कहा कि अनिल यादव जनपद के सिकरारा क्षेत्र ग्राम बिशुनपुर (लाला बाजार) के निवासी हैं। उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार और गाँव का, बल्कि पूरे जौनपुर का नाम रोशन किया है। वहीं अनिल यादव ने कहा कि यह पुरस्कार इस बात का प्रमाण है कि सही तकनीक और लगन से स्थानीय स्तर पर भी अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता वाली फसलों का उत्पादन संभव है। महाविद्यालय के डायरेक्टर संदीप यादव ने सभी अतिथियों का सम्मान, सत्कार और आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राहुल त्रिपाठी, डॉ आशा राम यादव, राजमणि यादव, सरमू प्रधान, सिकंदर मौर्य, पप्पू यादव, प्राचार्य मुमताज अहमद, विनोद प्रजापति, रणधीर यादव, घनश्याम यादव, अरविंद गुप्ता, मुनीर अहमद सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शैलेश यादव ने किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA