HomeJaunpurअयोध्या में जो प्रभु श्रीराम का जो मंदिर बन रहा है वो...

अयोध्या में जो प्रभु श्रीराम का जो मंदिर बन रहा है वो मोदी सरकार की देन है: स्वतंत्र देव सिंह | #TejasToday

अयोध्या में जो प्रभु श्रीराम का जो मंदिर बन रहा है वो मोदी सरकार की देन है: स्वतंत्र देव सिंह | #TejasToday

जनता के लिए समर्पित है मोदी योगी की सरकार: स्वतंत्र देव सिंह

भाजपा के कार्यकर्ता राष्ट्रवादी होते है: स्वतंत्र देव सिंह

जौनपुर। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का बिगुल फूंकते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने सरैया ग्राम में ग्राम चौपाल लगाकर भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनायी, उन्होंने कहा कि जब से मोदी जी की सरकार बनी है तब देश का विकास हो रहा है अयोध्या में राम मंदिर जो बन रहा है वो मोदी जी की ही देन है, मोदी जी ने गरीबों को लाखों मकानों बनाये लेकिन अपने परिवार के मकान नही बनवाये,देश मे मोदी जी और योगी जी जैसे लोग कभी विरले ही जन्म लेते है सपा बसपा का काम ही एक है गरीबो का खून चूसना ही उनका काम है भाजपा के अगले प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा ये किसिस को नही मालूम है लेकिन सपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष जानते है कौन बनेगा अखिलेश के उनका बेटा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेगा, एक दलित परिवार में जन्मे रामनाथ कोविन्द को राष्ट्रपति बना दिये गये ये सिर्फ और सिर्फ भाजपा में सम्भव है।

कनक यादव की फिल्म प्यार तो होना ही था ने मचाया धमाल | #TejasToday


भाजपा में ना तो जातिवाद है और ना ही परिवार वाद है भाजपा में सिर्फ रास्त्रवाद चलता है। उन्होंने महिलाओं से मुखातिब होते हुए कहा कि आप कुछ करो या ना करो लेकिन अपने बेटे को शिक्षित करो क्योकि बेटा और बेटी शिक्षित होगा तो देश विकास होता है, उन्होंने आगे कहा कि मोदी जी गांव गांव में शौचालय का निर्माण कराये, प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत गाँव गाँव मे गरीबो को पक्का मकान बनाया जा रहा है, जब तक सबको पक्का मकान ना मिल जाये तब तक मोदी और योगी को आशीर्वाद देते रहिये अंत मे उन्होंने सभा मे उपस्थित जनता को आभार प्रकट किया।

ओ कोरोना तू कहां से आया | #TejasToday

प्रदेश अध्यक्ष ने लिया वार्ड प्रभारी और वार्ड संयोजक की बैठक
पंचायत चुनाव जौनपुर में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने वार्ड प्रभारी और वार्ड संयोजक की बैठक लिये। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकार्यताओ से रूबरू होते हुये कहा कि आप लोग अपने अपने वार्ड में लग जाइये और ये लक्ष्य लेकर चले कि हमको अपने वार्ड को जितना ही है।उन्होंने संबोधित करते हुये कहा कि पंचायत चुनाव में जनता के बीच सरकार की उपलब्धियों को जाकर बताये प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस जनता विरोधी पार्टियां हैं और यह पार्टियां सरकार बनाते है सिर्फ जनता को लूटने के लिए बनाती है। उन्होंने कहा कि यह पार्टियां वंशवाद को आगे बढ़ाती हैं और जनता को लूटकर सिर्फ अपना परिवार आगे बढ़ाते हैं।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने किया बूथ समिति की बैठक
चौकिया दर्शन के उपरान्त प्रदेश अध्यक्ष ने गहोरा में बूथ संख्या 319 के बूथ अध्यक्ष मंगला निषाद के यहाँ बूथ समिति की बैठक लिये उसके उपरान्त वही पर दोपहर का भोजन लिये और उन्होंने बूथ के कार्यकर्ताओं से कहा कि इस समय पंचायत चुनाव का दौर चल रहा है और आपको बता दूं कि चुनावी महाभारत में बूथ के कार्यकर्ता ही अर्जुन की भूमिका निभाते है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का हुआ जोरदार स्वागत
त्रिस्तरीय पंचायत की तैयारियों को धार देने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह बुधवार को जौनपुर वार्डर सूरापुर पहुंचे जहाँ जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के अगुवाई मे जोरदार स्वागत किया गया और रास्ते मे जगह जगह पर उनका भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया उसके उपरान्त प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने चौकिया पहुँचकर मां शीतला धाम में भव्य दर्शन किये। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने की और कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष सुनील तिवारी ने की उक्त अवसर पर राज्य मंत्री गिरीश चन्द्र यादव, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश त्रिवेदी, प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला, पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष मछलीशहर राम विलास पाल, विधायक गण रमेश चन्द्र मिश्रा, हरेंद्र प्रसाद सिंह, दिनेश चौधरी, जिला महामंत्री सुशील मिश्रा, पीयूष गुप्ता, रामसूरत बिन्द, अशोक मौर्या, अजय सिंह, मेहीलाल गौतम, राजेन्द्र श्रीवास्तव, मनोज दुबे, जिला उपाध्यक्ष सुधाकर उपाध्याय, सुरेन्द्र सिंघानियां, संतोष सिंह, किरण श्रीवास्तव, ओम प्रकाश निषाद, जिला मंत्री राजू दादा, उमाशंकर सिंह, राज पटेल, अवधेश यादव, संदीप सरोज, अभय राय, सुरेश गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष संतोष मिश्रा, पूर्व जिलाउपाध्यक्ष पंकज मिश्रा, राजेश श्रीवास्तव, धनन्जय सिंह, भूपेंद्र सिंह, मीडिया प्रभारी आमोद सिंह, विनीत शुक्ला, अनिल गुप्ता, रोहन सिंह, इन्द्रसेन सिंह, प्रमोद प्रजापति आदि उपस्थित रहें।

Admission Open: M.J. Wishing you all a very Happy Mahashivratri on behalf of INTERNATIONAL SCHOOL. Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 | #TejasToday

अब आप भी tejastoday.com Apps इंस्टॉल कर अपने क्षेत्र की खबरों को tejastoday.com पर कर सकते है पोस्ट https://play.google.com/store/apps/details?id=com.pakkikhabar.news ब्रेकिंग खबरों से अपडेट के लिए इस फोटो पर​ क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें

सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल वीडियो कान्फ्रेंसिंग से जेल बंदियों को दी गयी विधिक जानकारी | #TejasToday जौनपुर। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एमपी सिंह के संरक्षण व कुशल निर्देशन एवं अनुमति से जिला प्राधिकरण के तत्वावधान में बन्दियों को विधिक जानकारी प्रदान करने हेतु मंगलवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला कारागार का निरीक्षण एवं विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस मौम के पर सिविल जज सीडि/प्रभारी सचिव मो. फिरोज ने बन्दियों के अधिकार एवं विशेष रूप से महिला बन्दियों के लिए नालसा द्वारा चलायी जा रही योजना के बारे में बताया। साथ ही नालसा की योजना के अनुरूप जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा गरीब, असहाय एवं निर्बल वर्ग के अक्षम व्यक्तियों को प्रदान करायी जा रही निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में बताया। उन्होंने बन्दियों को बताया कि उपरोक्त प्रकार के बन्दी जेल अधीक्षक अथवा जेल लीगल एड क्लीनिक के माध्यम से जिला प्राधिकरण को प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं। जेल अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि विधिक सहायता हेतु किसी बन्दी का प्रार्थना पत्र प्राप्त होने पर अविलम्ब सूचित करना सुनिश्चित करें। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु कोविड-19 के नियमों के पालन हेतु जागरूक किया गया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक, अन्य सहकर्मी, जेल पीएलवी एवं पुरूष व महिला बन्दीगण उपस्थित रहे।

सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल केराकत के मनबढ़ दरोगा से निषाद बस्ती के लोग परेशान | #TejasToday केराकत, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र में बीती शाम कोतवाली के मनबढ़ दरोगा सुदर्शन यादव द्वारा निषाद बस्ती में जाकर गालियां देते हुए फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी गयी। उक्त गांव निवासी प्रभाकर निषाद ने आरोप लगाते हुए बताया कि हमारे सगे भाई गांव के कई लोगों से पैसा जमा कराकर देने से इंकार कर रहे हैं। बता रहे हैं कि कंपनी भाग गई है, इसलिये अब पैसा नहीं मिलेगा। इसके बाबत प्रार्थना पत्र देने के बावजूद कोई कार्रवाई न होने से प्रभाकर ने अपने भाई का खेत जाने वाले रास्ते को अवरूद्ध कर दिया। इस पर भाई द्वारा कोतवाली में मेरी शिकायत की गयी जिस पर उक्त मनबढ़ दरोगा मेरी अनुपस्थिति में परिवार के सदस्यों को गाली देते हुये मुझे सहित परिवार के सभी लोगों को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दिये। उक्त दरोगा की इस हरकत से जहां पीड़ित और परेशान हो गया, वहीं गांव के अन्य लोग दरोगा से परेशान होकर जिला व पुलिस प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराये।

कोरोना संक्रमण के चलते 19 सितम्बर तक न्यायिक कार्य ठप्प | #TEJASTODAY मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय तहसील के अधिवक्ताओं ने बैठक कर कोरोना संक्रमण को मद्देनजर 19 सितम्बर तक न्यायिक कार्य ठप्प रखने का निर्णय लिया है। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रेम बिहारी यादव की अध्यक्षता में शुक्रवार को साधारण सभा की बैठक बुलाई गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुये अधिवक्ता 19 सितम्बर तक न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। इस मौके पर अधिवक्ताओं ने कहा कि तहसील में वादकारियों व अधिवक्ताओं की बढ़ती भीड़ के कारण सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो पा रहा है जिसके कारण संक्रमण का बराबर खतरा बना हुआ है। ऐसी स्थिति में एहतियात के तौर पर यह निर्णय अति आवश्यक है। बैठक में महामंत्री अजय सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश चंद्र सिन्हा, अशोक श्रीवास्तव, सुरेन्द्र मणि शुक्ला, जगदंबा प्रसाद मिश्र, नागेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव, विनय पाण्डेय, हरि नायक तिवारी, वीरेंद्र भाष्कर यादव, मनमोहन तिवारी आदि उपस्थित रहे।

Must Read