HomeChitrakootसेवा: आधा दर्जन पात्रों को लगायी गयी कान की मशीन

सेवा: आधा दर्जन पात्रों को लगायी गयी कान की मशीन

सेवा: आधा दर्जन पात्रों को लगायी गयी कान की मशीन

अन्य वृद्धों को गले, घुटने, कमर बेल्ट एवं स्टीक दिये गये
शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। सेवा भारती चित्रकूट एवं alimco के संयुक्त तत्वावधान में चित्रकूट मुख्यालय स्थित विनायकपुर वृद्धा आश्रम में पात्र (राज बहादुर, रामपाल यादव, राजमनिया, कमला देवी, विजय बहादुर, राजरानी) वृद्धजनों को कान की मशीन सहित अन्य सभी जरूरतमंद वृद्धजनों को गले, घुटने, कमर की बेल्ट एवं स्टिक वितरण किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ज्ञानेंद्र सिंह भदोरिया जिला समाज कल्याण अधिकारी ने सभी उपस्थित बुजुर्गों से हाल-चाल जाना। वृद्ध जनों को जरूरत की सभी चीजों की लिस्ट कराकर संस्था संचालन को अतिशीघ्र उपलब्ध कराए जाने के लिए आदेश किया। प्रियंका यादव जिला दिव्यांग अधिकारी ने कहा कि जिस प्रकार की भी सुविधा आप लोगों को जो विभाग द्वारा मिल सकती हो, निसंकोच बताइए। हम अपना भरपूर प्रयास करके आपको सभी सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे।
राज किशोर शिवहरे जिला महामंत्री सेवा भारती पैरा लीगल वालंटियर चित्रकूट ने कहा कि हम आप लोगों को समय-समय पर आकर जो भी आप लोगों की ज़रूरतें हैं, उनका पूरा करने के लिए भरसक प्रयास करते हैं। आप लोगों के पास मैं दो—तीन वर्षों से लगातार आ रहा हूं। आपने अभी तक जितनी अपनी जरूरत की बातें रखी हैं, लगभग सबको पूरा किया गया और आगे भी होता रहेगा। संस्था संचालक क्या करते हैं, उसकी मुझे जानकारी नहीं परंतु आप लोगों द्वारा अपनी ज़रूरतें जो भी बताई गई हैं, उसको हर हाल में पूरा करने का प्रयास हम लोगों द्वारा जरूर किया गया है। इसी क्रम में आज यह वितरण का कार्यक्रम रखा गया है।
कार्यक्रम में उपस्थित विशेषज्ञ श्रवण एवं वाणी विशेषज्ञ विनीत पांडेय ने सभी को कान की मशीन लगाकर मशीन और सुरक्षा के विषय में अवगत कराया। इस अवसर पर पुनर्वास विशेषज्ञ रूपेश भगत, डीपी, अर्रनव, उत्तम सहित तमाम वृद्धजन, स्टाफ आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read