कम्पोजिट विद्यालय लालपुर हरीडीह के छात्र ने जनपद का नाम किया रोशन
तेजस टूडे ब्यूरो
एम अहमद
श्रावस्ती। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में विकास खण्ड जमुनहा के परिषदीय कम्पोजिट विद्यालय लालपुर हरीडीह के 4 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है। छात्र प्रभु यादव ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर विकास खण्ड एवं विद्यालय का नाम रोशन किया है। प्रभु यादव ने 139 अंक प्राप्त कर जनपद में प्रथम स्थान, आयशा बानो ने 112 अंक प्राप्त कर 12वें स्थान, गुलाम मोहम्मद 98 अंक प्राप्त कर 19वें स्थान, गोविंद लाल 90 अंक प्राप्त कर 23वां स्थान प्राप्त किया। खंड शिक्षा अधिकारी जमुनहा राज किशोर, संकुल शिक्षक मुनव्वर मिर्ज़ा, प्रधान शिक्षिका तनवीर हैदर एवं विद्यालय के समस्त शिक्षकों ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा में चयनित सभी छात्र छात्राओं के सुनहरे भविष्य की कामना करते हुए बधाई दिया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










