सपाइयों ने मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष का 48वां जन्मदिन
सपाइयों ने मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष का 48वां जन्मदिन
अनिल कश्यप
हापुड। दिल्ली रोड स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवेंद्र जाखड के नेतृत्व में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 48वाँ जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। इस दौरान सपाइयों ने उनके स्वास्थ्य, समृद्धि, सफलता, व्यवहार, कुशलता, वैभव, राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में बुलंदियों तक पहुंचाने की कामना की। कार्यक्रम का संचालन संजय यादव ने किया।
जिलाध्यक्ष श्री जाखड़ ने बताया कि उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए हर वर्ग हर जाति व धर्म के व्यक्तित्व का विकास करने के लिए युवा हृदय सम्राट अखिलेश यादव हर क्षेत्र में अपने मुख्य मल्लित कार्यकाल में जन कल्याणकारी योजनाएं लागू करके हर दिल अजीज बनने का कार्य किया है। भाजपा की सरकार ने सत्ता रुढ़ होते ही इस भावना से प्रेरित होकर सभी जन ल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया। भाजपा के कार्यकाल में सत्ता के घमंड में वशीभूत होकर हर वर्ग की जनता का शोषण एवं उत्पीड़न हो रहा है। इस अवसर पर भूषण त्यागी, किशन सिंह, कुवँर पाल यादव, साजिद चौधरी, अशोक यादव, ललित यादव, अंकित भडाना, हाजी याद इलाही कुरेशी, श्याम सुंदर भुर्जी, अमित शर्मा, पीयूष मंड़ोदिया, शालू जौहरी, दिपीका चुंग, जहीर सलमानी, दिनेश तोमर, संजय गहलोत, संजय यादव, एडवोकेट पुरुषोत्तम वर्मा, एडवोकेट बिलाल सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।