आरोपी को गिरफ्तार करने गयी पुलिस की सपा जिलाध्यक्ष से हुई तीखी नोक—झोंक

आरोपी को गिरफ्तार करने गयी पुलिस की सपा जिलाध्यक्ष से हुई तीखी नोक—झोंक

धीरेन्द्र शुक्ला
शाहजहांपुर। जनपद में कुछ दिन पहले थाना सदर बाजार के शुभाष नगर कालोनी के दो युवकों पर महमंद जलालनगर के रहने वाले युवकों ने चाकू से हमला करके घायल कर दिया था। इस घटना के बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस ने घटना में शामिल दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज दिया था। पुलिस शनिवार की रात धारा 307 के आरोपी फैजान को गिरफ्तार करने के लिए उसके मकान पर दबिश देने पहुंची। इसी बीच सूचना पाते ही सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुँच गए। उन्होंने ज़ब आरोपी की गिरफ्तारी का विरोध किया तो इस दौरान इंस्पेक्टर रविन्द्र सिंह और उनके बीच जमकर बहसबाजी हुई। सपा जिलाध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस सत्ता पक्ष के दबाब में फर्जी लोगों को जेल भेज रही है। महिला पुलिस कर्मियों के बगैर कई दरोगा घर के अंदर घुसकर महिला के साथ दुर्व्यवहार कर रहे थे। इस प्रकरण की आला अधिकारियों से शिकायत करने की बात भी कही।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Read More

Recent