प्रान्तीय रक्षक दल के स्थापना दिवस पर परेड का हुआ समापन

प्रान्तीय रक्षक दल के स्थापना दिवस पर परेड का हुआ समापन

रंजीत सिंह
उरई, जालौन। जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय व पुलिस अधीक्षक डा. ईराज राजा ने इंदिरा स्टेडियम उरई में युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के तत्वावधान में आयोजित प्रांतीय रक्षक दल के 75वें स्थापना दिवस के अवसर पर परेड समापन एवं पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पीआरडी जवानों द्वारा परेड कर सलामी दी गई। जिलाधिकारी ने पीआरडी जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा यह सुरक्षा बल ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़ा हुआ है। इससे पुलिस विभाग को बहुत ही सहयोग मिलता हैं। शासन द्वारा आपको समय समय पर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं जिससे आप अपने कार्यों का अच्छे से निवर्हन कर सकें। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पीआरडी के जवान बड़ी ईमानदारी, लगन व निष्ठा से ट्रैफिक व थानों में मुस्तैदी से शांति, सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस का सहयोग कर रहे हैं। आप अपने कार्यों का भलीभांति निर्वहन कर रहे हैं आपका कार्य सराहनीय है। इस अवसर पर जिला युवा कल्याण अधिकारी रविंद्र पटेरिया, पुलिस लाइन पीटीआई नाजिश अली, अनन्त तिवारी, पंकज शिवहरे, प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पारस नाथ चौधरी आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA