महासमिति ने दुर्गा उत्सव समितियों से की प्रशासनिक गाइडलाइन का पालन करने अपील
कहा— पूजा पण्डालों में लगायें कैमरे, अग्निशमन यंत्र रखें जरूर
तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। दुर्गा उत्सव महासमिति ने समस्त दुर्गा उत्सव समितियों से अपील किया कि वह अपने पंडालों में सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगायें।
साथ ही अग्निशमन यंत्र भी रखे। महासमिति ने सभी दुर्गा उत्सव समितियों से प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करने की अपील किया। साथ ही महासमिति ने मोबाइल नंबर भी जारी किए हैं जो विभिन्न दुर्गा पंडाल समितियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए तत्पर रहेंगे। एक होटल में हुई पत्रकार वार्ता में कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, महासमिति अध्यक्ष पुरुषोत्तम स्वामी, महामंत्री विनोद अवस्थी, शोभायात्रा संयोजक पीयूष रावत ने संयुक्त रूप से बताया कि पंडाल परिसर में जुआ, मादक पदार्थ का सेवन अन्य गतिविधिया होने पर दुर्गा उत्सव महासमिति व जिला प्रशासन अगले वर्ष उस समिति को रजिस्टर्ड नहीं करेगा और न ही उसको प्रतिमा की स्थापना करने दी जाएगी। पंडालों में सीसीटीवी कैमरे 9 दिन तक अनिवार्य रूप से लगाये जाये। समस्त दुर्गा उत्सव समितियों को एक रोस्टर रजिस्टर बनाना होगा जिसे पुलिस सुरक्षा सम्बन्धी आवश्यक रात्रि गश्त के दौरान देखेंगी।
उन्होंने कहा कि समस्त दुर्गा उत्सव समिति पंडालों में अग्निशमन यंत्र जरूर रखे। डीजे संचालकों को भी अवगत कराया जाता है कि डीजे मानक अनुसार ही बजाये। पदाधिकारियों ने बताया कि महासमिति ने इस बार मोबाइल नंबर 8009227333, 9936453332, 8840411462, 9415505600, 9115030770, 8115429580 जारी किए हैं जो विभिन्न दुर्गा पंडाल समितियां की समस्याओं के निस्तारण के लिए हर समय हाजिर रहेगे। जो भी दुर्गा उत्सव समिति परंपरागत संस्कृति और पारंपरिक वाद्य यंत्रों का इस्तेमाल करेगी, उन समितियां को महासमिति द्वारा प्रोत्साहित किया जाएगा। पदाधिकारियों ने कहा कि झांसी स्मार्ट सिटी है। प्रशासन से मांग है कि प्रतिमा विसर्जन शोभा यात्रा मार्गों को दुरस्त किया जाय। बिजली के लटकते तारों को ठीक किया जाये। साथ ही दुर्गा उत्सव दौरान बिजली की कटौती न हो। सभी मंदिरों व पूजा पंडालों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था हो। दशहरा पर शोभायात्रा को देखने के लिए लाखों लोग उमड़ते हैं। ऐसे में नगर निगम सीसीटीवी कैमरे लगवाये और एलसीडी टीवी पर लाइव प्रसारण कराये। मानिक चौक, गंधीगर का टपरा, बड़ा बाजार सहित अन्य प्रमुख बाजारों में पुलिस बल की सुरक्षा व्यवस्था पर्याप्त हो। सभी प्रतिमा विसर्जन कुंड व जलाशयों की साफ—सफाई समय से करा ली।
इस अवसर पर कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी, आचार्य मनोज चतुर्वेदी, इं रविकांत द्विवेदी, कम्मू तिवारी, लखन लाल गुप्ता, डॉ रघुवीर चौधरी, महेश सर्राफ (मटका), पुरूषोत्तम अग्रवाल (पीएस ज्वैलर्स), मैथिली मुदगिल, गोकुल दुबे, रोहित पांडेय, मुकेश अग्रवाल, रवीश त्रिपाठी, अरविंद वशिष्ठ, नरेश गुप्ता, जगदीश बजाज, आलोक चतुर्वेदी, अमित चिरवारिया, संजय अग्रवाल, डॉ विवेक बाजपेई, सत्येंद्रपुरी गोस्वामी, मुकेश सोनी, अरविंद झा, प्रवीण लखेरा, पवन गुप्ता, मार्तंड स्वामी, पुरुकेश अमरया, संजय छत्रसाल खटीक, राजीव तिवारी, अतुल मिश्रा, प्रभात शर्मा, सूर्य प्रकाश अग्रवाल, मुकेश सिंघल, एड समीर तिवारी, एड हेमंत राव, प्रहलाद साहू सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। शोभायात्रा संयोजक पीयूष रावत ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








