मृतक की परिजन को मिली 12 लाख रूपये आपदा कोष की धनराशि
मृतक की परिजन को मिली 12 लाख रूपये आपदा कोष की धनराशि
उग्रसेन सिंह
जखनिया, गाजीपुर। भुड़कुड़ा थाना क्षेत्र के सोफीपुर गांव में अपने खेत में काम कर रहे एक ही परिवार के 3 लोगों के आकाशीय बिजली से तीन की मौत हो गई थी जिसमें एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने पहुंचकर परिवार को 12 लाख का दैवीय आपदा का सहायता राशि प्रदान की। मृतक हीराराम 60 वर्ष, पत्नी मृतक फूलमती देवी, बेटा मृतक रमेश राम 35 वर्ष बीते 1 सितम्बर को शाम साढ़े चार बजे आकाशीय बिजली मारी थी। शुक्रवार को विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल, राज्यमंत्री प्रभूनाथ चौहान, जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष विपिन सिंह सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। हीराराम के बड़े बेटे दुर्गेश को 8 लाख और रमेश राम की पत्नी पूनम को 4 लाख का चेक दिए। परिवार के साथ हमेशा शासन-प्रशासन के लोग खड़े हैं।
उन्होंने पूछा कि और जल्द किसान दुर्घटना और पारिवारिक लाभ दिलाया जाएगा। सभी लोगों ने दो मिनट मौन होकर मृत आत्मा की शांति की प्रार्थना की। जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर दुःख जताया था। 18 घंटे में दैविक आपदा राहत दिया गया। साथ ही जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने घटना से लेकर पीएम हाउस तक लगे रहे। जल्द ही सारे कार्य कराए गए। विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ हमेशा तत्पर है जो पीड़ितों के पास राहत भेजते हैं। इस मौके पर उपजिलाधिकारी आशुतोष श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार जय प्रकाश, सरोज मिश्रा, इंद्रदेव कुशवाहा, प्रमोद वर्मा, अवधेश यति, दयाशंकर सिंह, मूराहू राजभर, प्रधान आदर्श कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।