मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने 8 परियोजनाओं का निरीक्षण करके कार्य में तेजी लाने के दिये निर्देश

मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने 8 परियोजनाओं का निरीक्षण करके कार्य में तेजी लाने के दिये निर्देश

श्री अयोध्या जी तीर्थ विकास परिषद के मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने किया निरीक्षण
तेजस टूडे ब्यूरो
राजेश श्रीवास्तव
अयोध्या। श्री अयोध्या जी तीर्थ विकास परिषद के मुख्य कार्यपालक अधिकारी जयेंद्र कुमार ने वर्ष 2024-25 की प्रचलित परियोजनाओं का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने परिषद द्वारा पर्यटन निदेशालय को प्रेषित और स्वीकृत-प्रचलित 8 परियोजनाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण में उनके साथ परिषद के संयुक्त मुख्य कार्यपालक अधिकारी पीएन सिंह और धीरज श्रीवास्तव मौजूद रहे।निरीक्षण के दौरान निम्नलिखित परियोजनाओं का जायजा लिया गया। संत निवास, कौशलेश भवन, भास्कर भवन के सौंदर्यकरण के कार्य, भक्तिपथ पर कैनोपी कार्य और मिनिस्टिंग फैन की स्थापना, तुलसीदास की छावनी का पर्यटन विकास, राम की पैड़ी पर दर्शक दीर्घा और सेल्फी प्वाइंट का निर्माण, सरयू नदी के राजघाट पर एम्फीथिएटर और फूड कोर्ट का कार्य, गुप्तार घाट पर गजीबों बेंच का कार्य का अजय मिश्रा ने लेआउट प्लान को विस्तार से प्रस्तुत किया।
मुख्य कार्यपालक अधिकारी जयेंद्र कुमार ने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिया कि कार्य की गति अत्यंत धीमी है और इसे समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के लिए अधिक मानव संसाधन (मैन पावर) लगाया जाए। साथ ही राजघाट पर उपयोग की जा रही बालू की गुणवत्ता पर असंतोष जताते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि इसका उपयोग करने से पहले गुणवत्ता परीक्षण (टेस्टिंग) अनिवार्य रूप से किया जाय। इस दौरान कार्यदायी संस्था, उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड, अयोध्या इकाई 11 के सहायक प्रोजेक्ट मैनेजर अजय मिश्रा, अवर अभियंता दीपांशु सहित अन्य परियोजनाओं के अवर अभियंता उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA