मंत्रोच्चारण से गुंजायमान रहा वातावरण

मंत्रोच्चारण से गुंजायमान रहा वातावरण

सुबह से ही देवी मंदिरों में लगी रही श्रद्धालुओं की भीड़

अश्वनी सैनी
उन्नाव। चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन जिले में शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के सभी देवी मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। बुधवार भोर पहर से ही मंदिरों में मंत्रोच्चारण के साथ घंटा व शंख के स्वरों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा। भक्तों ने व्रत, हवन व दुर्गा सप्तशती का पाठ कर मां को प्रसाद चढ़ा कर विधिवत आराधना की। मंदिरों में नवरात्र को अखंड ज्योति जलाई जा रही है। व्रत रखने वाले साधकों से घरों में भी अखंड ज्योति जला पूजा अर्चना की गई।
बुधवार को शहर के समस्त देवी मंदिरों में अहं ब्रह्मस्वरुपिणी, मत्त: प्रकृति पुरुषात्मकं जगत। शून्य चाशून्यं च। के उद्घोष के साथ ही घंटा व शंख के स्वरों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो गया। दूसरे नवरात्र में ब्रह्मचारिणी मां के पूजन के लिए भोर पहर से ही देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही। शहर के बड़ा दुर्गा मंदिर, मां पूर्णाधाम, कल्याणी देवी मंदिर तथा ग्रामीण क्षेत्रों समेत लगभग एक दर्जन से ऊपर मंदिरों में श्रद्धालुओं ने श्रद्धा व भक्ति के साथ दर्शन किए। कई मंदिरों में भक्तों को दर्शन के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा।
भक्तों ने मां दुर्गा के नौ रुपों के चित्र खरीद अपने घरों में सजा कर पूजन के साथ ही व्रत, हवन व दुर्गा सप्तशती का पाठ कर विधिवत आराधना की। शहर की सभी देवी मंदिरों में देर शाम रोज महिलाओं द्वारा मां के भजन गाकर मनवांछित फल की कामना की। मंदिर के बाहर लगी फूलों, चुनरियों, नारियल की दुकानों पर श्रद्धालुओं की जमकर भीड़ रही। मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस कर्मी भी लगाए गए हैं। सुबह के समय कम भीड़ होती है। धीरे-धीरे भीड़ बढ़ने से मंदिर के कार्यकर्ताओं ने महिलाओं और पुरुषों की अलग-अलग लाइन लगवाई। उसके बाद भक्तों को दर्शन मुहैय्या हो सके।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Read More

Recent