Tag: Jaunpur News: DM did surprise inspection of district hospital

  • Jaunpur News : डीएम ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, दिये निर्देश

    Jaunpur News : डीएम ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, दिये निर्देश

    Jaunpur News : डीएम ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, दिये निर्देश

    जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने सोमवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। डेंगू वार्ड के निरीक्षण के दौरान पाया कि डेंगू वार्ड में कुल 4 मरीज भर्ती हैं और सभी का स्वास्थ्य ठीक है। उन्होंने डेंगू वार्ड में भर्ती अजय, संतोष, पिंटू एवं निर्मला से अस्पताल द्वारा दी जा रही सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने प्रभारी सीएमएस अभिमन्यु कुमार को निर्देशित किया है कि भर्ती मरीजों का अच्छे से इलाज किया जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

    डेंगू वार्ड सहित अन्य वार्डों में साफ-सफाई का एंटी लारवा का छिड़काव नियमित रूप से किया जाए। आयुष विभाग में जाकर दवाओं की उपलब्धता के संबंध में जानकारी प्राप्त की और चिकित्सक का नाम एवं उपलब्ध दवाओं की सूची लगाए जाने के निर्देश दिये। ब्लड बैंक में जाकर उपलब्ध ब्लड की जानकारी ली और निर्देशित किया कि रक्तदान शिविर लगाकर ब्लड यूनिट की संख्या बढ़ाई जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि डेंगू को देखते हुए सभी सीएससी एवं पीएचसी सक्रिय है। जिला अस्पताल के निरीक्षण में भी व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त मिली है। उन्होंने जनपदवासियों से भी अपील की है कि स्वयं भी जागरूक हो सतर्क रहें। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा इमरजेंसी वार्ड, पोषण पुनर्वास केंद्र में जाकर भर्ती मरीजों के स्वास्थ्य संबंध में जानकारी ली गई और चिकित्सकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे: जिलाधिकारी

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

    पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।