Tag: JAUNPUR NEWS: DM did a surprise inspection of the Medical College

  • JAUNPUR NEWS : डीएम ने मेडिकल कालेज का किया औचक निरीक्षण

    JAUNPUR NEWS : डीएम ने मेडिकल कालेज का किया औचक निरीक्षण

    अजय विश्वकर्मा
    सिद्दीकपुर, जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने मेडिकल कॉलेज जौनपुर का औचक निरीक्षण कर निर्माण प्रगति की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान जिलाधिकारी को कार्यदायी संस्था द्वारा अस्पताल भवन में डेढ़ सौ बेड का वार्ड 10 दिन में, ओटी वार्ड 07 दिन में पूर्ण करने का आश्वासन दिया।

    प्रशासनिक भवन के ग्राउंड फ्लोर में पैरामेडिकल की कक्षाओं के संचालन के लिए के लिए 03 दिन पूर्ण करने, फार्मोकोलॉजी फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग में विद्युत का कार्य एक और लैब का कार्य 01 हफ्ते में पूर्ण करने, ठंड को को देखते हुए ब्वॉयज हॉस्टल, गर्ल्स हॉस्टल और शैक्षणिक भवन में एमबीबीएस गर्ल्स छात्रों के वॉशरूम, शौचालय एक हफ्ते में पूर्ण करने, प्रशासनिक भवन के सेकंड फ्लोर पर लाइब्रेरी में वास रूम का कार्य 1 सप्ताह में पूर्ण करने आश्वासन दिया गया।

    जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि कार्य में तेजी लाते हुए जल्द से जल्द पूर्ण कराएं और जो भी सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है, वह गुणवत्तापूर्ण रहे। निरीक्षण में कार्यदाई संस्था से आरके सिंह, रत्नेश, राजेश त्रिपाठी, मेडिकल कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ. शिवकुमार सहित अन्य चिकित्सक उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • JAUNPUR NEWS : डीएम ने मेडिकल कालेज का किया औचक निरीक्षण

    JAUNPUR NEWS : डीएम ने मेडिकल कालेज का किया औचक निरीक्षण

    JAUNPUR NEWS : डीएम ने मेडिकल कालेज का किया औचक निरीक्षण

    अजय विश्वकर्मा
    सिद्दीकपुर, जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने बुधवार को मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने मुख्य अस्पताल भवन, शैक्षणिक भवन, लैब का निरीक्षण किया। कॉलेज में द्वितीय वर्ष के 77 छात्रों का एडमिशन हो चुका है। हॉस्टल के निरीक्षण के दौरान पाया कि हॉस्टल लगभग बनकर तैयार है और अवशेष कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण कर लेने के लिए निर्देश जिलाधिकारी ने दिए।

    साथ ही बताया कि निर्माण कार्य अपेक्षा के अनुरूप धीमी गति से चल रहा था जिसके लिए प्रमुख सचिव को अवगत करा दिया गया है और कार्यदायी संस्था टाटा कंपनी एवं राजकीय निर्माण निगम के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए पत्र प्रेषित किया गया है। उन्होंने बताया कि डेढ़ महीने में अवशेष कार्य को पूर्ण कर लिया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सीलम सई तेजा सहित अन्य कार्यदाई संस्था के अधिकारीगण उपस्थित रहे।