अनाधिकृत वेंडरों के विरुद्ध चला जांच अभियान
आरएल पाण्डेय
लखनऊ। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल द्वारा अवैध एवं अनाधिकृत वेंडरों की रोकथाम एवं इनपर अंकुश लगाने हेतु विभिन्न प्रकार की जांच प्रक्रियाओं को अमल में लाया जाता है। इसी क्रम में मंडल के वाणिज्य विभाग की कैटरिंग टीम द्वारा अनाधिकृत वेंडरों के विरुद्ध एक औचक जांच अभियान चलाया गया।
जांच के दौरान टीम द्वारा गाड़ी संख्या 13308 (फिरोजपुर कैंट-धनबाद, गंगा सतलुज एक्सप्रेस) की सघन जांच की गयी। इस दौरान लखनऊ से मल्हौर के मध्य पांच वेंडरों को गाड़ी पर अनाधिकृत रूप से चना, मूंगफली, समोसा, पॉपकॉर्न इत्यादि खाने पीने का सामान बेचते हुए पकड़ा गया। पूछताछ करने पर इन पांचों व्यक्तियों के पास से खाने पीने का सामान गाड़ियों एवं प्लेटफार्म पर बेचने सम्बन्धी किसी भी प्रकार का कोई वैध प्राधिकार पत्र नहीं पाया गया। उक्त पाँचों वेंडरों को इनके पास से प्राप्त खाने पीने के सामान सहित पकड़कर इनके विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही हेतु आर.पी.एफ. बाराबंकी के सुपुर्द कर दिया गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।









