भाजपा नारी बारी मण्डल की परिचययात्मक बैठक सम्पन्न
शिवेन्द्र नारायण तिवारी
नारी बारी, प्रयागराज। स्थानीय मंडल के ग्रामसभा सलैया खुर्द में बूथ अध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव के आवास पर बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अंजनी लाल ने किया। बैठक के मुख्य अतिथि विधानसभा विस्तारक अमन मिश्र के साथ पार्टी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से परिचय हुआ। कार्यक्रम में पार्टी के उपस्थित कार्यकर्ताओं और सदस्यों को नमो ऐप डाउनलोड कराया गया और पार्टी द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को बताया गया। कार्यक्रम में दिवाकर त्रिपाठी, उमेश चंद्र त्रिपाठी, लवकुश वर्मा, लालजी निषाद, दिवाकर सिंह, महेश सिंह, विजयशंकर तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











