Tag: Instructions given to complete the work as soon as possible

  • जमीन नंदना स्थित अमृत सरोवर का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

    जमीन नंदना स्थित अमृत सरोवर का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

    जमीन नंदना स्थित अमृत सरोवर का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

    कार्य जल्द से जल्द पूरा कर लेने का दिया निर्देश
    देवी प्रसाद शर्मा
    आजमगढ़। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने आज जमीन नंदना स्थित अमृत सरोवर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सरोवर की खुदाई, मिट्टी पाटन कार्य तथा श्रमिकों की मजदूरी आदि की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि जमीन नंदना गांव में श्रमिकों द्वारा अमृत सरोवर के मिट्टी खुदाई का कार्य किया जा रहा था। जिलाधिकारी ने वृद्ध श्रमिक सीता राम से पूछा कि आप लोगों को पारिश्रमिक आदि समय से मिल जाता है। जिस पर श्रमिक द्वारा बताया गया कि इधर कुछ दिनों से मजदूरी नहीं मिल रही है।

    जिस पर जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी अतरौलिया हेमंत कुमार सिंह से पारिश्रमिक के संबंध में पूछा, तो उन्होंने बताया कि सर्वर न चलने की वजह से पैसा ट्रांसफर नहीं हो पा रहा है, आज पारिश्रमिक दे दिया जाएगा। जिलाधिकारी ने कार्य शुरू होने के संबंध में श्रमिकों से पूछा। श्रमिकों ने बताया कि पिछले 20 दिनों से मिट्टी खनन का कार्य हो रहा है, ठंड की वजह से दो-तीन दिन कार्य बंद था, आज पुनः शुरू हुआ। जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी के कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि कार्य जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाए।

    इसी के साथ ही जिलाधिकारी ने महाराजगंज विकास खंड के तेरही तथा कोयलसा विकासखंड के कोटवा जलालपुर गौशाला का भी निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा गौशाला में पशुओं को हरा चारा, हरा चना व लाई अपने हाथों से खिलाया गया। जिलाधिकारी ने गौशाला में पशुओं के रहने, चारे और भूसे की व्यवस्था का भी जायजा लिया। जिलाधिकारी ने ठंड से पशुओं को बचाने के लिए गौशाला में अलाव की व्यवस्था किए जाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने सड़कों पर घूम रहे बेसहारा पशुओं को गौशाला पहुंचाने के लिए सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया।

    इस अवसर पर परियोजना निदेशक केके सिंह, उप जिलाधिकारी बुढ़नपुर नवीन प्रसाद, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ.धर्मेन्द्र पाण्डेय, नायब तहसीलदार धर्मेंद्र सिंह, खंड विकास अधिकारी अतरौलिया हेमंत कुमार सिंह, थानाध्यक्ष अतरौलिया सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला