Tag: Instructions given in the meeting of the Road Safety Committee

  • सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दिये गये निर्देश

    सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दिये गये निर्देश

    सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दिये गये निर्देश

    तेजस टूडे ब्यूरो
    जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई जहां उन्होंने जौनपुर-आजमगढ राजमार्ग, जौनपुर-वाराणसी राजमार्ग,जौनपुर-रायबरेली राजमार्ग, जौनपुर-सुल्तानपुर राजमार्ग सहित प्रमुख राजमार्गों पर वृक्षारोपण कराने, साइनेज बोर्ड लगवाने, जहां जहां अंडरपास है वहां प्रकाश की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। ट्रैफिक इंस्पेक्टर जीडी शुक्ला ने जेसीज चौराहा पर रोडवेज बसों द्वारा जाम लगने का मामला जिलाधिकारी के संज्ञान में लाया जिस पर जिलाधिकारी ने एआरएम रोडवेज को तत्काल निस्तारण करने का निर्देश दिया। साथ ही उनके द्वारा सड़क सुरक्षा संबंधी सुरक्षात्मक उपाय करने के निर्देश दिये गये। इस अवसपर पर जिला विकास अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, अधिशाषी अभियंता पीडब्ल्यूडी, जिला पंचायत राज अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA